एक्सप्लोरर

आप भी रखते हैं लंबी दाढ़ी तो हो जाएं सावधान! यह सेहत को पहुंचाती है इतने नुकसान

लंबी दाढ़ी में गंदगी, बैक्टीरिया और धूल-मिट्टी जमा हो सकती है, जिससे स्किन और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. लंबी दाढ़ी रखने से गंजापन भी हो सकता है.

Beard Health Risks : दाढ़ी रखना आजकल ट्रेंड में है. यूथ लंबी और घनी दाढ़ी रखना पसंद करते हैं. इससे उन्हें स्टाइलिश लुक मिलता है. ऑनेस्ट एमिश की ओर से वनपोल द्वारा किए गए 2019 के सर्वे के अनुसार, 75% पुरुष बियर्ड पर ज्यादा कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं, जबकि 40% लोग परफेक्ट दाढ़ी रखने के लिए क्रेजी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबी दाढ़ी आपकी सेहत (Health) के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है. अगर सही देखभाल न की जाए तो यह सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि लंबी दाढ़ी रखने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं...

1. बैक्टीरिया और गंदगी का घर

लंबी दाढ़ी में बैक्टीरिया और गंदगी आसानी से जमा हो जाती है. अगर इसे नियमित रूप से साफ नहीं किया जाए, तो यह स्किन इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन (Fungal Infection) का कारण बन सकती है.

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

2. स्किन एलर्जी और खुजली

अगर दाढ़ी का सही तरह ख्याल न रखा जाए तो उसमें गंदगी और बैक्टीरिया (Bacteria) जम सकते हैं, जिससे स्किन में एलर्जी और खुजली हो सकती है. इससे त्वचा लाल हो सकती है और लगातार खुजलाने से जलन भी महसूस हो सकती है. 

3. मुंहासे और पिंपल्स की समस्या

लंबी दाढ़ी रखने से स्किन पर ऑयल और पसीना जमा हो सकता है, जिससे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और पिंपल्स (Pimples) की समस्या बढ़ जाती है. इससे चेहरे और स्किन को काफी नुकसान पहुंच सकता है.

4. सांस की बदबू और बैक्टीरिया का इंफेक्शन

अगर आप लंबी दाढ़ी रखते हैं और उसे साफ नहीं करते हैं तो खाने के छोटे-छोटे कण दाढ़ी में फंस सकते हैं. यह बैक्टीरिया के पनपने का कारण बन सकता है और सांस में बदबू भी आ सकती है.

5. दाढ़ी के कारण फंगल इंफेक्शन

अगर दाढ़ी की केयर न की जाए और सही तरह से न रखा जाए तो नमी और पसीने के कारण दाढ़ी में फंगल इंफेक्शन हो सकता है, जिससे स्किन पर दाने और जलन हो सकती है. यह समस्या खासतौर पर गर्मी वाले मौसम में ज्यादा देखने को मिल सकती हैं. 

6. अस्थमा और एलर्जी बढ़ सकती है

अगर आपको पहले से अस्थमा या धूल-मिट्टी से एलर्जी है, तो लंबी दाढ़ी इसे और बढ़ा सकती है. इसमें धूल और पराग (pollen) जमा हो सकते हैं, जो सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकते हैं.

7. गंजापन

यूरोपियन जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी एंड ऑक्यूपेशनल फिजियोलॉजी में पब्लिश 1988 के एक स्टडी में पाया गया कि गंजे पुरुषों में पसीने का वाष्पीकरण सिर पर बाल रखने वाले पुरुषों की तुलना में दो से तीन गुना ज्यादा था, जिन्हें लाइट हाइपरथर्मिया कहा गया. दाढ़ी वाले पुरुषों में वाष्पीकरण 40% तक कम थी. इसका मतलब है कि दाढ़ी शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का काम करता है. इससे गंजापन बढ़ सकता है.

दाढ़ी की सही देखभाल कैसे करें

रोजाना दाढ़ी को साफ करें और किसी अच्छे एंटी-बैक्टीरियल शैम्पू या फेसवॉश का इस्तेमाल करें.

दाढ़ी को मॉइस्चराइज करें ताकि त्वचा में रूखापन न आए.

समय-समय पर दाढ़ी को ट्रिम करें ताकि यह ज्यादा उलझी न हो.

खाने के बाद दाढ़ी को जरूर साफ करें ताकि उसमें गंदगी जमा न हो.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget