एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: मिट्टी लगाने से ठीक हो जाती है चोट? ऐसा करने वालों के लिए बड़े काम की है ये खबर

चोट और घाव का ज्यादा लाल, सूजन और दर्द इटिंग बैक्टीरिया की वजह से होता है. ये बैक्टीरिया एक मिलिमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चमड़ी के नीचे की मांसपेशियां खाते हैं, जिससे तेजी से इंफेक्शन बढ़ता है.

Soil on Injury : अक्सर आपने देखा होगा कि गांव-देहात में चोट लगने या घाव होने पर लोग झट से मिट्टी उठाकर उस पर लगा लेते हैं. उन्हें लगता है कि इससे घाव ठीक हो जाता है लेकिन ऐसा करना जानलेवा भी हो सकता है. खासकर गर्मी या बारिश के मौसम में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इस मौसम में हल्की सी चोट से बनने वाला घाव भी जानलेवा हो सकता है.

इसका तुरंत इलाज न करवाने पर सर्जरी की नौबत भी आ सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि घाव पर मिट्टी लगाने या उस पर मिट्टी लगने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया टिटनेस का कारण बन सकता है, इसलिए घाव को मिट्टी से बचाना चाहिए.

घाव पर मिट्टी लगाना चाहिए या नहीं ?
डॉक्टर के मुताबिक, घाव लगने पर मिट्‌टी डालने से बचना चाहिए. मिट्टी में टिटनेस बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पोर्स की तरह मौजूद रहते रहते हैं और घाव पर पड़ते ही टिटनेट में बदल जाते हैं. डायबिटीज के मरीजों, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वालों को इससे ज्यादा खतरा रहता है.

लापरवाही से बचें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घाव पर मिट्टी लगाने जैसी लापरवाही से सर्जरी करवाने की जरूरत पड़ सकती है. सर्जरी के दौरान जो स्किन खराब होगी, उसके साथ ही नॉर्मल स्किन को भी रिमूव करना पड़ता है. एंटी-बॉयोटिक्स रेजिस्टेंटस डेवलप होने वाले लोगों में ज्यादा दिक्कतें होती हैं. क्योंकि उनके बैक्टीरिया पर सामान्य एंटीबॉयोटिक्स का खास असर नहीं होता है. ज्यादा एंटीबॉयोटिक्स खाने से रेजिस्टेट्स विकसित हो जाता है, जिससे छोटी चोट या घाव पर भी बैक्टीरिया अटैक कर देता है और जख्म तेजी से बढ़ाता है. 

घाव बन सकता है जानलेवा
चोट और घाव का ज्यादा लाल, सूजन और दर्द इटिंग बैक्टीरिया की वजह से होता है. ये बैक्टीरिया एक मिलिमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चमड़ी के नीचे की मांसपेशियां खाते हैं, जिससे तेजी से इंफेक्शन बढ़ता है और घाव जल्दी ठीक नहीं होता है. गैस गैगरीन बैक्टीरिया भी बेहद खतरनाक होता है. ऐसे में अगर घाव को संभाला न जाए तो जानलेवा भी बन सकता है.

घाव को लेकर क्या करें

1. चोट लगने पर घाव वाली जगह को तुरंत साबुन से धोना चाहिए.
2. इस पर एंटीबॉयोटिक सॉल्यूशन लगाना चाहिए.
3. जितना जल्दी हो सके टिटनेस का इंजेक्शन लगवाएं, क्योंकि सिर्फ जंग लगे लोहे से चोट लगने पर ही टिटनेस नहीं होता है.
4. घाव को मिट्टी से बचाना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:
ब्रेन की नसें हो रही हैं जाम तो ऐसे करें पता नहीं तो स्ट्रोक का बढ़ जाएगा खतरा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget