एक्सप्लोरर

धूप से आने के बाद तुरंत नहाने का करता है मन तो ज़रा ठहर जाएं, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

भीषण गर्मी में धूप और पसीने से लथपथ होकर बाहर से आने के बाद नहाने का मन तो जरूर करता होगा, लेकिन क्या धूप से आने के तुरंत बाद नहाना चाहिए या नहीं आइए हम आपको बताते हैं.

Summer Health tips: जून की चुभती-जलती गर्मी में मौसम की मार जारी है और कई राज्यों में तो तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. ऐसे में जो लोग बाहर काम करते हैं वह जब पसीने से लथपथ होकर लौटते हैं, तो सीधे जाकर नहाने (bathing) घुस जाते हैं जिससे उनके शरीर को ठंडक मिले. लेकिन क्या धूप से आने के तुरंत बाद आपको नहाना चाहिए या नहीं इसे लेकर कई तरीके के सवाल मन में आते हैं? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि धूप से आने के बाद नहाना (bath after returning from heat) सही होता है या गलत. 

क्या धूप से आने के बाद नहाना सही है या नहीं
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि धूप से आने के तुरंत बाद नहाने से आपको फ्रेशनेस तो फील हो सकती है, लेकिन यह आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है. दरअसल, जब आप बाहर से आते हैं तो आपकी बॉडी का टेंपरेचर बहुत बढ़ा हुआ रहता है, ऐसे में जब आप तुरंत शरीर पर ठंडा पानी डालते हैं तो इससे एकदम से शरीर का तापमान कम हो जाता है और गर्म सर्द होने के कारण बुखार आना, खांसी होना, गले में दर्द होना, सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

ब्रेन फ्रीज भी कर सकता है नहाना 
एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि जब आप तेज धूप से आने के बाद सिर पर ठंडा ठंडा पानी डालते हैं, तो इससे अचानक से ब्रेन फ्रीज हो सकता है और लू लग सकती है. इतना ही नहीं सर्द और गर्म एक साथ होने से मांसपेशियों में अकड़न हो जाती है और जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है. 

धूप से आने के कितने देर बाद नहाया जाए?
अब बात आती है कि धूप से आने के बाद आपको कब नहाना चाहिए? तो जब आप धूप से आ जाएं, तो पंखे की हवा में अपने पसीने को पहले सूखने दें, इसके बाद 20-30 मिनट का गैप रखकर ही नहाए. नहाने के लिए बहुत ज्यादा ठंडा पानी का इस्तेमाल न करें, आप नॉर्मल गुनगुने पानी से नहा सकते हैं. इससे बॉडी का टेंपरेचर नॉर्मल बना रहता है और शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: हार्ट में पानी भरने के कारण भी दिल का दौरा पड़ने जैसे लक्षण दिखते हैं, जानें दोनों में कैसे करें फर्क?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget