एक्सप्लोरर

Health tips: रोजाना खाएं भुना हुआ लहसुन, सर्दी, खांसी और ठंड से रहेंगे कोसों दूर

ठंड की शुरूआत के साथ ही कई लोग इससे होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं. अगर आप सर्दी के मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में लहसुन को शामिल कर लें.

नई दिल्लीः दिसबंर का महिना चल रहा है और ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में अपने आपको ठंड से दूर रखने के लिए हर कोई पूरी कोशिश कर रहा है. अगर आप भी अपने आपको ठंड से बचाना चाहते हैं तो रोजाना अपनी डाइट में एक भूना हुआ लहसुन शामिल कर लें. इससे आप ठंड, खांसी, सर्दी और जुकाम से बच सकते हैं. वहीं डॉक्टरों का मानना है कि लहसुन के इस्तेमाल से हृदय संबंधी विकार के इलाज में भी मदद मिलती है.

लहसुन में जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. लहसुन न केवल एक पिज्जा और पास्ता को अधिक स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि आपको और आपके स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचा सकता है. लहसुन में एलिसिन के साथ ही साथ मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आइए जानते हैं लहसुन से होने वाले फायदे के बारे में

कोल्ड और फ्लू

लहसुन में सर्दी और फ्लू से लड़ने की क्षमता होती है. अगर आप ठंड के मौसम में फ्लू का शिकार हो जाते हैं, तो लहसुन की चाय पीने या खाली पेट दो लहसुन खाने से आपको थोड़ी राहत मिल सकती है.

दिल के लिए फायदेमंद

लहसुन में एलिसिन पाया जाता है जो दिल से संबंधित विकारों से लड़ने में मदद करता है. एलिसिन ज्यादातर खराब कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है. यह मानव शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. यदि आप नियमित रूप से लहसुन का सेवन करते हैं, तो आप प्लेटलेट्स के एकत्रीकरण को कम करके, रक्त के थक्कों के जमने के खतरे को कम कर सकते हैं. लहसुन रक्त वाहिकाओं को आराम देकर हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करता है.

इम्यूनिटी बूस्टर

कोरोना काल में हर कोई अपनी इम्यूनिटी को मजबीत करना चाहता है. ऐसे में लहसुन आपके काफी काम आ सकता है. अगर आप शहद के साथ लहसुन को मिला कर अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपकी पूरी इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है.

वजन कम करने में सहायक

सहलुन में पाई जाने वाले अत्यधिक पोषक तत्वों कैलोरी से भरपूर होते हैं. डॉक्टरों के अनुसार लहसुन फैट को जमा करने वाले फैट कोशिकाओं के गठन के लिए जिम्मेदार जीन को कम करता है. यह शरीर में थर्मोजेनेसिस को भी बढ़ाता है और अधिक फैट और एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करता है.

अस्थमा को नियंत्रित करता है

लहसुन के रोजाना इस्तेमाल से अस्थमा मरीजों को काफी फायदा पहुंच सकता है. अस्थमा की रोकथाम के लिए रोजाना रात को एक गिलास दूध के साथ लहसुन की तीन कलियां लेने से अस्थमा को कंट्रोल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ेंः दुबले-पतले शरीर को कैसे बनाएं हेल्दी, जानिए वजन बढ़ाने में मददगार चंद आसान और मुफीद टिप्स

क्या आपको गैस, कब्ज और पाचन की हैं समस्याएं? इन जड़ी-बूटियों और मसालों के हैं हैरतअंगेज लाभ

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget