एक्सप्लोरर

सावधान ! खाना खाने के बाद भी लग रही बार-बार भूख, कहीं आपको ये बीमारियां तो नहीं

बार-बार भूख लगना कई बीमारियों का संकेत है.अगर खाना खाने के बाद भी कुछ खाने की इच्छा हो रही है तो तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है.

Feeling Hungry After Eating: क्या आपको भी खाना खाने के बाद बार-बार भूख लगती है. क्या पेट भरा होने के बाद भी कुछ खाने का मन करता है तो सावधान हो जाना चाहिए. क्योंकि यह नॉर्मल नहीं कई तरह की बीमारियों के संकेत हैं. बार-बार भूख लगने और खाने से वजन बढ़ सकता है. कई दूसरी प्रॉब्लम्स भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं. आइए जानते हैं खाना खाने के बाद भूख लगने का क्या कारण (Reason Of Feeling Hungry After Food) हो सकता है...
 
अधूरी नींद
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बार-बार भूख लगने की वजह नींद पूरी न होना भी हो सकता है. हर किसी को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. यह दिमाग और इम्यून सिस्टम को सही रखने में मदद करता है. अच्छी नींद से पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है. जब नींद पूरी नहीं होती, तब भूख का संकेत देने वाला घ्रेलिन हार्मोन बढ़ जाता है. इससे बार-बार भूख लगती है. इसलिए अच्छी तरह सोएं और नींद पूरी करें.
 
डायबिटीज
ज्यादा भूख लगने की वजह डायबिटीज (Diabetes) भी हो सकती है. डायबिटीज मरीज में ग्लूकोज सेल्स तक नहीं पहुंच पाता, जिसकी वजह से एनर्जी बनने की बजाए यूरीन के रास्ते बाहर निकल जाती है. कई बार शुगर लेवल हाई होने पर भी भूख ज्यादा लगती है. ऐसे में एक बार शुगर लेवल चेक कराना चाहिए.
 
थायरॉइड
थायरॉइड के मरीजों को भी बार-बार भूख लगती है. थायरॉइड हॉर्मोन का लेवल बढ़ने पर हाइपरथाइरॉयडिज्म हो जाता है. यह ग्रेव्स बीमारी होती है. ऐसे में व्यक्ति को लगता है कि उसका पेट खाली-खाली है और कुछ खाने का मन कर रहा है.
 
प्रोटीन की कमी
अगर आप अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं ले रहे हैं तो आपको बार-बार भूख लग सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन की मदद से ही वह हार्मोन बनता है, जो भूख पूरी होने का संकेत देता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिसर्च के अनुसार, खाने में प्रोटीन का पर्याप्त होना, लंबे समय तक आपको पेट भरे होने का एहसास करवाता है. ऐसे में खाना खाने के बाद भी अगर भूख लगती है तो डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों को ज्यादा शामिल करना चाहिए.
 
स्ट्रेस
ज्यादा स्ट्रेस भी भूख लगने की वजह होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा स्ट्रेस लेने पर शरीर में कार्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है. इसका सीधा असर भूख पर पड़ता है. डिप्रेशन, एंग्जायटी डिसऑर्डर में भी भूख लगने की समस्या ज्यादा होती है. 
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget