एक्सप्लोरर

रात में सोते वक्त आता है पसीना? हो जाएं सावधान, कहीं इन बीमारियों की चपेट में तो नहीं हैं आप !

रात में सोते समय अगर अचानक से बहुत ज्यादा पसीना निकलने लगे तो इसे सामान्य मानकर अनदेखा करना घातक हो सकता है. ये शारीरिक परिवर्तन के साथ कई खतरनाक बीमारियों का संकेत भी हो सकता है.

Night Sweats Signs: दिन में बाहर निकलने, ज्यादा काम करने या उमस की वजह से पसीना आना काफी नॉर्मल है. शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए ये जरूरी भी है लेकिन अगर पसीना ज्यादा निकले तो खतरनाक भी हो सकता है. खासकर बिना किसी मेहनत या ठंड के दिनों में. अगर रात में सोते समय आप पसीने से तरबतर हो जाते हैं आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि ये कई गंभीर बीमारियों का संकेत (Night Sweats Signs) भी हो सकता है. रात में सोते वक्त अचानक से पसीना आना किसी तरह के शारीरिक परिवर्तन की तरफ भी इशारा हो सकते हैं. आइए जानते हैं रात में सोते समय पसीना आना किन-किन खतरनाक बीमारियों के खतरे की घंटी हो सकती है...
 
कैंसर की संभावना
रात में बहुत ज्यादा पसीना आना कैंसर की बीमारी के संकेत हो सकता है. ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कॉर्सिनॉइड ट्यूमर होने पर शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है. वहीं, ल्यूकेमिया जैसी ब्लड कैंसर की स्थिति में रात में ज्यादा पसीना निकलता है. 
 
दिल की बीमारियां
रात में सोते समय अगर बहुत ज्यादा पसीना निकलता है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसा दिल की खराब सेहत की तरफ इशारा हो सकता है. इसके लिए अपना मेडिकल टेस्ट करवाना चाहिए ताकि हार्ट स्ट्रोक जैसी समस्याएं न होने पाए.
 
लो ब्लड शुगर
रात में अधिक पसीना निकलना लो शुगर लेवल का संकेत हो सकता है. हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) यानि ब्लड शुगर का लेवल कम होने से शरीर से तेज पसीना निकलता है. अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो गंभीर समस्या हो सकती है.
 
संक्रामक बीमारी
संक्रमण के दौरान भी शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है. दरअसल, संक्रमण में शरीर बीमारियों से लड़ने की कोशिश करता है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है, ऐसे में पसीना खूब निकलता है. इसलिए अगर सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमण वाली बीमारियां ज्यादा दिन तक रहे तो सतर्क हो जाना चाहिए.
 
मेनोपॉज 
महिलाओं में मेनोपॉज के समय शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है. दरअसल, यह ऐसा दौर है, जब शरीर कई तरह के हार्मोनल बदलाव से गुजरता है, जिससे शरीर असामान्य तौर से पसीना निकलता है.  
 
इन कंडीशन में निकलता है ज्यादा पसीना
इसके अलावा बहुत ज्यादा तनाव, स्मोकिंग और गलत खानपान की वजह भी शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है. इसलिए जब असामान्य रूप से पसीना निकले तो इस पर ध्यान देना चाहिए. ऐसे में डॉक्टर से जाकर मिलना चाहिए. उनकी सलाह के अनुसार सावधानियां बरतनी चाहिए.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.


Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget