एक्सप्लोरर

Health Tips: साइनस से रहते हैं परेशान, जानिए क्या हैं इसके लक्षण और इससे कैसे करें बचाव

साइनस आज के समय में एक आम समस्या बन गई है. साइनस की वजह से सांस लेने में दिक्कत के साथ ही दर्द भी होता है. यूं तो इसका कोई पुख्ता इलाज नहीं हैं लेकिन समय से इसके लक्षणों को पहचानकर साइनस की समस्या का इलाज किया जा सकता है. चलिए जानते हैं इसके क्याहै लक्षण और किन टिप्स को अपनाकर साइनस रोग से बचाव किया जा सकता है.

साइनसाइटिस या साइनस नाक की एक बीमारी है. इस बीमारी में नाक रूक जाती है, साथ  ही नाक में कफ का बहाव भी काफी ज्यादा हो जाता है. सही समय पर इलाज न कराने पर सभी तरह के साइनस रोग आगे जाकर गंभीर बीमारी में बदल सकते हैं. इस रोग में नाक के अंदर की हड्डी बढ़ जाती है या तिरछी हो जाती है जिस वजह से सांस लेने में दिक्कत आती है. जब भी ठंडी हवा या धूल, धुंआ उस हड्डी पर टकराता है तो मरीज को काफी परेशानी होती है.

हर साल 10 में से तीन लोगों को होता है साइनस

गौरतलब है कि साइनस इंफेक्शन होने पर साइनस की झिल्ली में सूजन आ जाती है. इस वजह से  साइनस में पस या कफ आदि भर जाता है और साइनस बंद हो जाते हैं. ऐसा होने पर माथे पर,गालों पर और ऊपर के जबड़ों में भयंकर दर्द सताने लगता है. साइनसाइटिस आम सर्दी-जुकाम के रूप में शुरू होता है, और फिर धीरे-धीरे एक बैक्टीरियल, वायरल या फंगल इंफेक्शन के रूप में पूरी तरह से विकसित हो जाता है. यह बीमारी तीन से आठ हफ्ते के मध्य रहने पर तीव्र और आठ सप्ताह से ज्यादा रहने पर क्रॉनिक साइनसाइटिस कहलाती है. बता दें कि प्रत्येक वर्ष दस में से तीन इस बीमारी से पीड़ित होते हैं.

साइनस के लक्षण

लगातार नाक बह रही है तो ये साइनस का लक्षण हो सकता है.

नाक बंद होने की वजह से सांस लेने में परेशानी हो सकती है.

आंख, नाक, गाल और माथे के आसपास सूजन और दर्द जैसा महसूस होना.

गंध और टेस्ट की क्षमता का कम हो जाना.

इनके अलावा कान दर्द होना, ऊपरी जबड़े और दांतों में भी दर्द महसूस होना, रात के समय खांसी ज्यादा बढ़ना, गले में खराश होना, मुंह से बदबू आना, थकान या चिड़चिड़ापन जैसा महसूस होना भी साइनस के लक्षण हो सकते हैं.

साइनस से बचाव के टिप्स

अपने घर को अक्सर साफ करें- अगर आपने अपने घर को ठीक से साफ नहीं किया है, तो फौरान करें. दरअसल ठीक से सांस लेने के लिए घर में साफ हवा होना बेहद जरूरी है. अगर घर में हवा साफ है तो आपका पूरा श्वसन तंत्र ठीक से काम कर सकेगा. हवा को पराग और धूल मुक्त होना चाहिए और कोई मोल्ड या धूल मिट्टी भी नहीं होनी चाहिए. आपको अपने एसी को समय-समय पर साफ करना होगा. समय-समय पर एसी में मौजूद धूल के कणों को साफ करें. साप्ताहिक आधार पर अपने घर को वैक्यूम भी करें.

बीमार लोगों से दूर रहें- आपको ऐसे लोगों के संपर्क में आने से बचना होगा जो बीमार हैं. साबुन और पानी की मदद से अपने हाथों को बार-बार धोएं.

हाइड्रेटेड रहें: हाइड्रेटेड रहने के लिए आपको अपने पर्याप्त पानी पीना चाहिए और अपने गले को बिल्कुल भी सूखा न रहने दें. डिहाइड्रेश से बचने के लिए आपको शराब और कैफीन में भी कटौती करनी होगी.

अच्छी नींद लें- अच्छी नींद लेने से आपके इम्यून सिस्टम को ऊर्जा मिलेगी. कम से कम 8 घंटे की नींद लें. इसके अलावा, आपको तनाव से भी बचना होगा.

तेज धुएं और सुगंध से बचें: आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप कैमिकल्स, सिगरेट धूम्रपान या तेज खूशबू के संपर्क में न आएं. क्योंकि ऐसा करने से आपकी साइनसाइटिस समस्या और खराब हो सकती है.  उन कारकों से बचें जो एलर्जी को आमंत्रित करते हैं.

ये भी पढ़ें

Health Tips: विटामिन सी के हैं कई फायदे, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य के लिये है बेहद लाभदायक

Health Tips: अगर आप भी हैं Spicy Food के शौकीन, तो जान लीजिए इससे होने वाले नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Food Choking: कुरकुरे के टुकड़े ने ली युवक की जान! Food Choking कितना खतरनाक, कैसे बचाई जा सकती है जान?
कुरकुरे के टुकड़े ने ली युवक की जान! Food Choking कितना खतरनाक, कैसे बचाई जा सकती है जान?
Best Sugar Options: वजन घटाने के लिए छोड़ रहे हैं शुगर, मीठे की जरूरत के लिए ये हैं हेल्दी ऑप्शन
वजन घटाने के लिए छोड़ रहे हैं शुगर, मीठे की जरूरत के लिए ये हैं हेल्दी ऑप्शन
Ebola Virus: इबोला का नया स्ट्रेन ग्लोबल इमरजेंसी घोषित, इससे भारत को कितना डरना चाहिए?
इबोला का नया स्ट्रेन ग्लोबल इमरजेंसी घोषित, इससे भारत को कितना डरना चाहिए?

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, नियुक्ति का आदेश जारी; CM योगी से भी की मुलाकात
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
Pankaj Bhadouria Breast Cancer:मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Super Cool!’ UK व्लॉगर हुआ हैदराबाद मेट्रो का फैन, सफाई और सिस्टम देखकर रह गया दंग
Embed widget