एक्सप्लोरर

क्या आपका पार्टनर हर समस्या के लिए आपको ठहराता है जिम्मेदार? आजमाएं ये तरीके

हर इंसान छोटी-मोटी गलतियां करता ही है क्योंकि गलतियां आपकी जिंदगी को बेहतर बनाती हैं. लेकिन अगर आपका पार्टनर अपनी हर समस्या के लिए आपको जिम्मेदार बताता है, तो आइए आज हम आपको ऐसे पार्टनर से डील करने के कुछ प्रैक्टिकल टिप्स बताने जा रहे हैं.

Relationship Tips: अक्सर कुछ लोगों की आदत होती है कि वो हर गलती या परेशानी के लिए दूसरों को जिम्मेदार बताते हैं. अगर आप ऐसे पार्टनर के साथ रिश्ते में होते हैं या आपकी उनके साथ शादी हो जाती है, तो आपके लिए कठिनाईयां और भी बढ़ जाती हैं. हर इंसान छोटी-मोटी गलतियां करता ही है क्योंकि हर इंसान अपनी गलतियों से ही सीखता है और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाता है. मगर गलती हमेशा सिर्फ एक ही इंसान की हो, ऐसा हर वक्त जरूरी नहीं है. अगर आपका पार्टनर अपनी हर समस्या के लिए आपको जिम्मेदार बताता है, तो ये बहुत ही गलत बात है. ऐसा रिश्ता आपको फ्रस्टेशन और घुटन महसूस करा सकता है, तो आइए आज हम आपको ऐसे पार्टनर से डील करने के कुछ प्रैक्टिकल टिप्स बताने जा रहे हैं.

पहले पार्टनर की बात सुनें, फिर अपनी कहें अक्सर जो लोग दूसरों पर हमेशा दोष लगाते हैं, उन्हें गुस्सा भी बहुत अधिक आता है. ऐसे में अगर आपके पार्टनर आपकी कोई गलती बताते हुए आप पर गुस्सा कर रहे हैं, तो आप उनकी बातों के बीच में न बोलें क्योंकि इससे आपके पार्टनर का गुस्सा बढ़ सकता है. यहां हम आपको नहीं कह रहे कि आप अपने पार्टनर की गलत बातों को सहते रहें, बल्कि कहने का अर्थ केवल यह है कि कई बार गुस्से में व्यक्ति को सही चीज भी गलत लगती है, इसलिए आप गुस्सा शांत हो जाने के बाद ही बात करें.

अपने पार्टनर से साफ-साफ बात करें अगर आपका पार्टनर हर बात के पीछे सिर्फ आपको ही दोषी ठहराता हैं, तो आपको एक बार उनसे इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए. ऐसे में बात करने के लिए समय ऐसा हो, जब आपके पार्टनर का मूड हल्का हो और ऐसी हो जगह, जहां आप पर ध्यान देने वाले लोग न हों. ऐसे में आप उनसे पूछ सकते हैं कि उन्हें हमेशा आपकी गलती ही क्यों दिखाई देती है. ऐसे लोग कई बार अंदर ही अंदर किसी मेंटल स्ट्रेस से गुजर होते हैं, इसलिए बात करने से आपको अधिक बेहतर समझ आ जाएगा कि वो ऐसा क्यों सोचते हैं.

अपना पक्ष भी रखें आप अगर आपसे कोई बड़ी गलती हुई है, तो ऐसे में आप अपना पक्ष जरूर रखें. कई बार आप ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनको कंट्रोल करना आपके वश में नहीं होता है. अगर ऐसी कोई बात है तो अपने पार्टनर के सामने स्पष्ट करें और उनसे पूछें कि ऐसे में वो क्या करते. अगर आप अपने पार्टनर से इस प्रकार से बातचीत करते हैं तो अपकी अधिकतर समस्याओं का हल निकल जाता है. ऐसे बातचीत करने के बाद आपका पार्टनर्स चाहें अपनी गलती न स्वीकार करें, लेकिन कम से काम आप पर कोई दोष नहीं लगााते हैं.

परेशानी की जड़ तक पहुंचें कई बार ऐसा होता है जिस परेशानी के लिए आपको दोषी माना जाता है, उसकी जड़ कुछ और ही हो. इसलिए अगर गलती आपकी नहीं है, तो आप उस समस्या की जड़ तक पहुंचने की कोशिश करें. संभव है कि समस्या की जड़ का पता लगाने से आपके पार्टनर की नाराजगी भी खत्म हो जाए और आप पर उनका भरोसा भी बढ़ जाए. इसलिए आपको साफ करना चाहिए कि आपने जो किया उसके पीछे क्या रीजन था.

अपनी सीमा में रहकर बात करें और बात बढ़े तो जगह छोड़ दें जो लोग दूसरों पर बहुत अधिक दोष लगाते हैं, ऐसे लोग समय और जगह भी नहीं देखते और कहीं पर भी चिल्लाने या समझाने लगते हैं. ऐसे में अगर आप पर लगातार दोष लग रहा है और आप असहज महसूस कर रहे हैं, तो आपको उस जगह को तुरंत छोड़ देना चाहिए, जिससे कि बात वहीं पर समाप्त हो जाए. अगर आप किसी सार्वजनिक जगह पर हैं, जहां दूसरे लोग आपको देख सकते हैं, ऐसे में आप अपने अपने पार्टनर को धीरे से समझाएं कि वो अकेले में आपसे इस विषय पर बात करें.

Chanakya Niti: शत्रु अपनी चालों में कभी नहीं होगा सफल, जब चाणक्य की इन बातों पर करेंगे अमल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget