एक्सप्लोरर

Monsoon Fever vs Dengue: मानसून फीवर और डेंगू में क्या है अंतर, जानें दोनों में से कौन सी बीमारी ज्यादा खतरनाक

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मानसूनी बुखार और डेंगू दोनों में शरीर में दर्द, थकान या कमजोरी हो सकती है. हालांकि, इसके अलग-अलग लक्षणों से आसानी से पहचान हो सकती है, जिससे समय पर इनका इलाज हो सकता है.

Monsoon Fever vs Dengue : बारिश के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है. इस मौसम में पानी और नमी के कारण बैक्टीरिया तेजी से पनपने हैं, जो लोगों को बीमार बनाते हैं. इस मौसम में मानसून फीवर यानी नॉर्मल फ्लू और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा होता है. बहुत से लोग नॉर्मल फ्लू और डेंगू फीवर को लेकर कंफ्यूज होते हैं. जिसकी वजह से सही समय पर सही इलाज नहीं मिल पाता है और परेशानियां गंभीर बन सकती हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मानसूनी बुखार और डेंगू दोनों में शरीर में दर्द, थकान या कमजोरी हो सकती है. हालांकि, इसके अलग-अलग लक्षणों से आसानी से पहचान (Monsoon Fever and Dengue Difference) हो सकती है.  ऐसे में आइए जानते हैं मानसून फीवर और डेंगू में क्या अंतर हैं...

वायरल हेपेटाइटिस के कारण बुखार, पेट में दर्द, मतली, उल्टी, भूख में कमी और पेशाब तथा आंखों का रंग पीला हो सकता है. डेंगू बुखार मानसून से जुड़ी एक और आम बीमारी है जो तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, चकत्ते और कुछ मामलों में उल्टी के साथ हो सकती है.

मानसून फीवर यानी नॉर्मल फ्लू के लक्षण

1. मानसूनी बुखार आमतौर पर 5-7 दिनों तक रहता है.
2. कमजोर इम्युनिटी वाले इस बुखार की की चिपेट में जल्दी आ जाते हैं.
3. सर्दी, खांसी, गले में खराश और थकान जैसी समस्याएं होती हैं.
4. सही दवा और आराम के बाद 1 हफ्ते के अंदर ही अपने आप ठीक हो जाती हैं.

डेंगू होने पर शरीर पर दिखने वाले लक्षण

1. डेंगू होने पर बुखार तेज होता है, जो 104F तक पहुंच जाता है.
2. सिर और जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द होना.
3. उल्टी-मल्ती होना.
4. ग्रंथियों में सूजन आ जाना या उल्टी में खून आना.
5. डेंगू होने पर मरीज का प्लेटलेट काउंट गिरने लगता है.
6. डेंगू होने के 2 से 3 दिन बाद ही कंडीशन बिगड़ने लगती है.

मानसून फीवर और डेंगू होने पर क्या करें
जब बारिश में इन दोनों बीमारियों में से किसी के लक्षण नजर आए तो घर पर इलाज करने में न जुट जाएं. सबसे पहले डॉक्टर के पास जाकर इसका पता लगाएं और फिर सही इलाज करवाएं, क्योंकि कई बार डेंगू में लापरवाही बेहद खतरनाक हो जाती है. इससे मौत भी हो सकती है, इसलिए इस बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए और सही समय पर सही कदम उठाना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget