एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं जब आप हंसते हैं तो शरीर में क्या-क्या होता है? इस वजह से हेल्दी होता है हार्ट

हंसना न सिर्फ ओवरऑल हेल्थ के लिए बल्कि हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद है. एक स्टडी में पाया गया है कि अगर आप खुलकर हंसते हैं तो दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है.

Heart Health : लाफ्टर को बेस्ट मेडिसिन माना जाता है. असल जिंदगी में आप जितना खिलखिलाएंगे, उतना ही आपका दिल दुरुस्त और हेल्दी रहेगा. ऐसा एक स्टडी में सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि खुलकर हंसना किसी दवा से कम नहीं है. इससे बड़ी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं चुटकियों में दूर हो जाती है. हाल ही में आई इस स्टडी की रिपोर्ट में बताया गया कि हंसने से दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम रहता है और हार्ट हेल्दी (Healthy Heart) बना रहता है. खुलकर हंसना कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे हार्ट का फंक्शन अच्छा होता है.
 
क्या कहता है रिसर्च
64 साल की उम्र के 26 लोगों पर शोधकर्ताओं ने अध्ययन किया. इन पार्टिसिपेंट्स को को दो ग्रुप में बांटा गया. सभी पार्टिसिपेंट्स कोरोनरी आर्टरी डिजीज के मरीज थे. उन पर 12 हफ्तों तक रिसर्च चला. एक ग्रुप ने 12 हफ्ते यानी तीन महीने तक कॉमेडी शो देखा और दूसरे ग्रुप ने इतने ही समय तक एक सीरियस डॉक्यूमेंट्री देखी. इसके बाद पाया गया कि कॉमेडी शो देखने वाले मरीजों के हंसने से उनके हार्ट का फंक्शन काफी अच्छा हुआ है. डॉक्यूमेंटरी देखने वालों की तुलना में उनका कार्डियोवैस्कुलर फंक्शन 10 प्रतिशत तक बढ़ गया था. शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी कॉमेडी शो देखने वाले ग्रुप में ज्यादा मिली.
 
क्या कहते हैं रिसर्चर
इस रिसर्च टीम का हिस्सा रहे ब्राजील के डी क्लीनिकास डी पोर्टो एलेग्री हॉस्पटल के प्रो. सैफी ने बताया कि अस्पतालों में कोरोनरी आर्टरी डिजीज के मरीज अक्सर आते रहते हैं. उनमें सूजन और बायोमार्कर पाए जाते हैं. उनकी आर्टरीज में प्लाक जम जाता है, जो बाद में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण बन सकता है. ऐसे में अगर अस्पतालों में मरीजों को कॉमेडी शो दिखाने के साथ लाफ्टर थेरेपी या खुश रहने के दूसरे तरीके समझाए जाए या इस्तेमाल में लाए जाए तो काफी हद तक सुधार देखने को मिलेगा. क्योंकि खुश रहना या फिर खुलकर हंसने से हार्ट की सेहत काफी अच्छी होती है. इसलिए हर किसी को मरीज के साथ बैठकर उससे खुलकर हंसने वाली या इस तरह की बातें करनी चाहिए.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget