एक्सप्लोरर

सावधान! हफ्ते में इस दिन होता है हार्ट अटैक का सबसे ज्यादा रिस्क, माधुरी दीक्षित के हसबैंड ने किया अलर्ट

सोमवार को हार्ट अटैक ज्यादा आने पर चर्चा हो चुकी है. इससे पहले ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन (BHF) की एक रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि सोमवार के दिन हार्ट अटैक का खतरा 13% ज्यादा रहता है.

Heart Attack Risk on Monday : जाने-माने कार्डियोथोरेसिक सर्जन और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने बताया कि सोमवार की सुबह हार्ट अटैक का खतरा (Heart Attack Risk) सबसे ज्यादा रहता है. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है. आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार के दिन दिल का दौरा पड़ने की आशंका करीब 13% तक ज्यादा बढ़ जाती है. इससे पहले भी कई बार इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है...

ब्लू मंडे क्या है
डॉ. नेने से पहले भी सोमवार को हार्ट अटैक ज्यादा आने पर चर्चा हो चुकी है. इससे पहले ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन (BHF) की एक रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि सोमवार के दिन हार्ट अटैक का खतरा 13% ज्यादा रहता है. इसे 'ब्लू मंडे' भी कहते हैं.

सबसे ज्यादा हार्ट अटैक कब आता है
कहा जाता है कि सोमवार की सुबह 6 बजे से लेकर सुबह 10 तक हार्ट अटैक आने का रिस्क सबसे ज्यादा रहता है. हालांकि, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. यह सिर्फ अनुमान है कि सोमवार की सुबह उठने पर ब्लड कोर्टिसोल और हार्मोन काफी ज्यादा बढ़े रहते हैं. इसका कारण सर्काडियन रिदम हो सकता है, जो सोने और उठने की साइकल को सही रखने का काम करता है. जानकारों के मुताबिक, सोने और उठने की साइकिल में बदलाव का सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ता है.

सोमवार सुबह क्यों हार्ट अटैक ज्यादा आता है
डॉक्टर नेने ने बताया कि वीकेंड पर ज्यादातर लोग अपने पसंदीदा शो देखते हैं या फैमिली-फ्रेंड्स के साथ पार्टी में जाते हैं. जिसकी वजह से देर रात सोते हैं. इस वजह से उनके सोने और जगने का समय प्रभावित होता है और सर्काडियन रिदम में बदलाव होने से रविवार रात नींद की कमी हो सकती है, जिसे 'सोशल जेट लैग' भी कहते हैं. नींद की कमी या नींद की खराब क्वालिटी से ब्लड प्रेशर और कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता है, जो हार्ट अटैक का प्रमुख कारण है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : 
सीने में हो रही है लगातार जलन तो हो जाएं सावधान, लंग कैंसर के हो सकते हैं संकेत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget