एक्सप्लोरर

Ginger Water रोजाना पीने से क्या-क्या होता है फायदा? हकीकत जान लेंगे तो तुरंत करेंगे फॉलो

अदरक के न्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. ये हर मौसम में शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. एक कप गर्म पानी में अदरक का टुकड़ा डालकर पीने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं.

Ginger Water Benefits : अदरक के औषधीय गुण सर्दी-जुकाम या खांसी जैसे इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है. इसमें ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो बेहद ताकतवर होते हैं. एक गर्म पानी में अदरक का टुकड़ा डालकर पीने से सेहतमंद बनने में मदद मिलती है. यह कई तरह की समस्याओं को झट से खत्म करने की ताकत रखता है. आइए जानते हैं रोजाना अदरक पानी (Ginger Water) पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं...

यह भी पढ़ें : गले की नसों के लिए कितना खतरनाक है चाकू का वार, क्या हो सकती है दिक्कत?

अदरक पानी पीने के फ़ायदे

1. वजन कम करने में फायदेमंद

वजन घटाने में अदरक पानी मददगार है. इससे पेट भरा-भरा महसूस होता है. अदरक से शरीर में थर्मोजेनेसिस यानी गर्मी पैदा करने वाली प्रॉसेस बढ़ती है. इनसे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो वजन कम कर सकता है.

2. पाचन तंत्र मजबूत बनाए

अदरक का पानी कब्ज, अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है. यह डायरिया जैसी बीमारियों से भी बचा सकता है. अदरक (Ginger Water Benefits) में पाए जाने वाले जिंजरोल पाचन तंत्र में मस्कुलर एक्टिविटी बढ़ाकर पाचन को बेहतर बनाता है. इससे पेट फूलने की समस्या भी कम हो सकती है. यह ब्लोटिंग और पेट में ऐंठन को भी दूर करता है.

3. ब्लड शुगर कंट्रोल करे

अदरक में टैनिन, पॉलीफेनोलिक, फ्लेवोनॉयड्स और ट्राइटरपेनॉइड जैसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर कम कर सकते हैं. अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल बॉडी में अल्फा एमाइलेज और अल्फा ग्लूकोसिडेस एंजाइम बेहतर करके डायबिटीज कंट्रोल कर सकता है. अदरक में एंटी डायबिटिक मौजूद होते है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकता है.

4. गले की खराश मिटाए

मौसम बदलने पर गले में खराश और वायरल बुखार होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे बचाने में अदरक का गर्म पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. इससे गले की खराश और सूजन भी दूर हो सकती है. यह गले में इंफेक्शन भी दूर कर सकता है.

5. कोलेस्ट्रोल लेवल घटाए

अदरक में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने वाले गुण होते हैं. अदरक का पानी पीने से शरीर में लिपिड कम हो सकता है. इसके सेवन से HDL मतलब अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और दिल की समस्याएं, हाई बीपी परेशान नहीं करता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget