एक्सप्लोरर

Health Tips: अब लंबे, घने और मज़बूत बाल पाएं, मूंग दाल का नुस्खा आज़माएं

Health Tips: किसी भी इंसान की खूबसूरती उसके बालों से होती है. ऐसी धारणा है, लेकिन क्या हो अगर ये खूबसूरती बेजान पड़ जाए. क्या हो अगर आपके बाल आपकी खूबसूरती की नहीं, परेशानी की वजह बन जाएं. घबराइये मत अगर आप भी बेजान बालों की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो हम आपको आज मूंग दाल का वो रामबाण नुस्खा बतांगे जिससे आप एक बार फिर लंबे, घने और मज़बूत बाल पा सकेंगे.

Health Tips: बालों की खूबसूरती के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, डॉक्टर की सलाह, आयुर्वेदिक तरीके, घरेलू नुस्खे और न जाने कितना कुछ. ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि सुंदर, लंबे और शाइन करते बाल किसे नहीं चाहिए होते. हां, वो बात अलग है कि इतना सब करने के बाद भी मन मुताबिक़ रिजल्ट नहीं मिलता. लेकिन आप परेशान न हों क्योंकि हम आपके लिए मूंग दाल का ऐसा नुस्खा लाए हैं जो आपके बालों की खोई हुई चमक लौटाने के साथ साथ उन्हें मजबूती भी देगा. तो चलिए जानते हैं मूंग दाल की खूबियां और कैसे ये बालों के लिए फायदेमंद है.

मूंग दाल की खासियत मूंग दाल फाइबर और प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है, जो बॉडी के लिए कई तरह से फायदेमंद है. मूंग दाल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीडायबिटिक, एंटीहाइपरटेंसिव और एंटीट्यूमर गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में कारगर हैं. इतना ही नहीं, मूंग दाल के ये गुण बीमारियों को दूर भगाने के साथ साथ स्किन और बालों के लिए भी बेजोड़ हैं. मूंग दाल का एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण एक्ने और पिंपल्स की परेशानी को कम करता है और स्कैल्प इंफेक्शन, स्कैल्प में सूजन और डैंड्रफ जैसी प्रॉब्लम्स को भी ठीक करता है.

1. डैंड्रफ की काट हरे मूंग की दाल बालों में डैंड्रफ की प्रॉब्लम के लिए बेस्ट सॉल्यूशन मानी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि बालों में कई बार गंदगी के साथ नमी के रिएक्शन से जिद्दी डैंड्रफ हो जाती है जो लाख कोशिशों के बाद भी नहीं हटती. ऐसे में मूंग की दाल का हेयर मास्क बना कर इस्तेमाल करना बेजोड़ तरीका है. इसके एंटीइक्रोबियल गुण स्लैक्प की गंदगी को गहराई से साफ करने में माहिर होते हैं. - हरी मूंग की दाल का पाउडर बनाएं - इसमें नींबू और हल्दी मिलाएं -फिर पानी मिला कर अच्छा सा पेस्ट बनाएं -पेस्ट के रेडी होने के बाद स्कैल्प पर लगाएं -30 मिनट रखें और फिर शैंपू कर लें

2. स्कैल्प इंफेक्शन और सूजन को भगाए अगर आपको स्कैल्प इंफेक्शन और सूजन की शिकायत रहती है तो आपको मूंग दाल का यूज़ ज़रूर करना चाहिए. क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प इंफेक्शन और सूजन को कम करने में असरदार हैं. इस कंडीशन में आप मूंग दाल को एक रेगुलर शैम्पू की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. - मूंग दाल को उबाल कर पीसें - इसमें शिकाकाई पाउडर, करी पत्ता पाउडर, हिबिस्कस पाउडर और अखरोट पाउडर मिलाएं - अगर आपके बाल बहुत अधिक ऑयली नहीं हैं, तो आप अखरोट को छोड़ सकते हैं - इस पेस्ट को पानी के साथ मिलाएं और शैम्पू की तरह इस्तेमाल करें

3. झड़ते बालों को रोके अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो मूंग दाल के साथ मेथी के बीज का हेयर मास्क इस्तेमाल में ला सकते हैं. मेथी के बीज सिर को ठंडा करते हैं और बालों की ग्रोथ में भी मददगार हैं. मेथी के बीज में निकोटोनिक एसिड, प्रोटीन और लेसिथिन होता है. लेसिथिन बालों को मजबूत बनाता है और बालों को मॉइस्चराइज करता है. निकोटोनिक एसिड या नियासिन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और बालों को झड़ने से रोकता है. इसके अलावा, ये बालों को पतला होने से भी बचाता है. - मेथी के बीज और मूंग की दाल को रात भर पानी में भिगोएं - फिर सुबह इसका पेस्ट बनाएं - इस पेस्ट को अपने स्लैक्प पर लगाएं - अगर आपके बाल लंबे हैं, तो बस जड़ों और स्कैल्प पोर्शन में ही इसे लगाएं - 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ने के बाद बाल धो लें.

इन तीन तरीकों के अलावा आप हरी मूंग को शहद और दही के साथ मिला कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये स्लैक्प को क्लीन करने के साथ साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने का काम करता है.

Chanakya Niti: जीवन साथी का जीवन भर मिलेगा प्यार, चाणक्य की इन बातों को कभी न भूलें, जानिए चाणक्य नीति

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों की मालिश कब तक करनी चाहिए, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
बच्चों की मालिश कब तक करनी चाहिए, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Childhood Obesity In India: बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget