एक्सप्लोरर

कैसे पहचानें HMPV हुआ है या Flu...दोनों के एक जैसे हैं लक्षण, क्या करें, क्या नहीं

एचएमपीवी एक RNA वायरस है, जो समय के साथ म्यूटेट होता रहता है. इसके अधिकतर लक्षण रेस्पिरेटरी सिन्सिटियल वायरस और इन्फ्लूएंजा जैसे अन्य वायरसों की तरह ही होते हैं.

HMPV vs Flu Difference : ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) इन दिनों भारत में बढ़ रहा है. इसके ज्यादातर शिकार बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वाले हो रहे हैं. इसके लक्षण काफी हल्के हैं और बिना इलाज आसानी से ठीक भी हो जा रहे हैं. कुछ मामलों में ये वायरस गंभीर हो सकता है और ब्रोंकाइटिस, निमोनिया जैसी सांस से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है.

कई अध्ययन में बताया गया कि एचएमपीवी के ज्यादातर लक्षण फ्लू (Flu) से मिलते हैं. दोनों में सर्दी-जुकाम, बुखार या गले में खराश जैसी समस्याएं काफी कॉमन हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम होना काफी आम होता है. जब दोनों में इतनी समानताएं हैं तो इनमें अंतर कैसे कर सकते हैं. 

HMPV और फ्लू में कितनी समानता

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एचएमपीवी एक पुराना वायरस है. यह पहली बार नहीं फैला है, पहले भी इसके केस मिलते रहे हैं. कई बार बच्चों को ये संक्रमण होकर खत्म भी हो जाता है और इसका पता नहीं चल पाता है. क्योंकि इसके लक्षण फ्लू की तरह ही होते हैं तो इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है. इस बार म्यूटेशन की वजह से यह ज्यादा चर्चा में है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एचएमपीवी एक RNA वायरस है, जो समय के साथ म्यूटेट होता रहता है. इसके अधिकतर लक्षण रेस्पिरेटरी सिन्सिटियल वायरस और इन्फ्लूएंजा जैसे अन्य वायरसों की तरह ही होते हैं. यही कारण है कि फ्लू की तरह एचएमपीवी में भी खांसी, गले में खराश, नाक बहने-बंद होने और सांस लेने जैसी परेशानियां हो रही हैं.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

HMPV और फ्लू में क्या अंतर है

1. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि HMPV और फ्लू दोनों ही श्वसन तंत्र पर असर डालते हैं और एक जैसे लक्षण दिखते हैं.ऐसे में इनमें अंतर कर पाना मुश्किल है. हालांकि, कुछ चीजों से इनका पता लगाया जा सकता है.

2. फ्लू किसी भी उम्र में हो सकता है,जबकि एचएमपीवी के ज्यादातर मामलों में छोटे बच्चे, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वालों में ही देखा जा रहा है. हालांकि, युवा भी इसका शिकार हो सकते हैं.

3. एचएमपीवी से अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के मामले ट्रिगर होने का खतरा है,  जबकि फ्लू में ऐसा बहुत ही कम होता है.

4. डॉक्टर्स बताते हैं कि पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (PCR) टेस्ट को एचएमपीवी का पता आसानी से लगाया जा सकता है. सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण वाले हर किसी को ये टेस्ट नहीं करवाना चाहिए. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget