एक्सप्लोरर

अगर आप भी खाते हैं चाय के साथ पराठा तो आज से ही बदल ले अपनी ये आदत, नहीं तो सेहत का हो जाएगा कबाड़ा

Health Tips: क्या आपको भी चाय में डुबो डुबोकर पराठा खाना बहुत पसंद है और आपका ब्रेकफास्ट रोज सुबह यही होता है? तो अपनी इस आदत को बदल लें, क्योंकि यह आपके लिए घातक हो सकता है.

Combination Of Chai And Paratha: सुबह के समय जल्दबाजी में लोग प्रॉपर ब्रेकफास्ट नहीं करते और चाय के साथ अमूमन बिस्किट या पराठा खाकर अपना पेट भर लेते हैं. चाय पराठा वैसे भी भारतीयों का पसंदीदा नाश्ता होता है, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हैं. अगर आपको विश्वास नहीं होता तो इससे होने वाले नुकसान के बारे में एक बार जरूर पढ़ लें.

चाय पराठा खाने के नुकसान

एसिडिटी को बढ़ाएं

चाय और पराठा दोनों हैवी मील होते हैं और अगर सुबह के समय आप इतना हैवी चाय पराठा खाते हैं,तो इससे एसिड रिफ्लेक्शन होने लगता है और पेट में एसिड बैलेंस नहीं हो पाता,जिसके चलते आपको एसिडिटी की समस्या होने लगती है।

एनीमिया की शिकायत 

रिसर्च के अनुसार,चाय में फेनोलिक नामक रसायन पाया जाता है, जो पेट की परत में आयरन कॉम्प्लेक्स को और ज्यादा बढ़ाता है, जिससे शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से ही आयरन की कमी है या एनीमिया है, उन्हें चाय पराठा एक साथ नहीं खाना चाहिए और अगर आप खून की कमी से बचना चाहते हैं, तो भी चाय पराठे का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक है.

पोषक तत्व को अवशोषित करें 

चाय में पाया जाने वाला टैनिन प्रोटीन के साथ मिलकर एंटीन्यूट्रिएंट्स की तरह व्यवहार करता है. एक रिसर्च के अनुसार टैनिन इन प्रोटीन के पाचन को लगभग 38% तक कम कर देता है, इसलिए चाय के साथ पराठा खाना एक हेल्दी डाइट नहीं है.

कैसे करें चाय का सेवन 

अगर आप चाय पीने के आदी हैं और चाय के बिना आपका दिन नहीं कटता है, तो आप खाना खाने के बाद कम से कम 45 मिनट बाद ही चाय का सेवन करें. नाश्ता या दोपहर के खाने के करीब 1 घंटे बाद ही आप चाय पिएं और शाम को कुछ स्नैक्स के साथ आप चाय का आनंद ले सकते हैं.

ऐसे करें दिन की शुरुआत 

अगर आप चाहते हैं कि आपके दिन की शुरुआत हेल्दी हो, तो शुगर और दूध वाली चाय पीने की जगह आप हर्बल टी, शहद व नींबू की चाय या सादे गर्म पानी से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं. उसके आधे या 1 घंटे बाद आप अपने चाय के प्याले को इंजॉय कर सकते हैं. 
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget