एक्सप्लोरर

सोडा से लेकर एनर्जी ड्रिंक तक...इन 5 कॉमन ड्रिंक्स से बना लें दूरी वरना हो जाएगी डायबिटीज!

हम सभी अपनी डेली लाइफ में कुछ ऐसे ड्रिंक्स पीते हैं, जो शुगर लेवल को बढ़ाकर डायबिटीज का मरीज बना सकते हैं. ये सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होते हैं.

Reduce Diabetes to Stop 5 Common Drinks : डायबिटीज एक क्रॉनिक डिजीज है, जिसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है. इसके मरीजों को खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है. जिन कॉमन ड्रिंक्स को वे प्यास बुझाने के लिए पीते हैं, वे भी धीरे-धीरे आपकी सेहत को खतरे में डाल रही होती हैं. दरअसल, हम सभी थकान मिटाने के लिए एक एनर्जी ड्रिंक, फ्रेशनेस के लिए सोडा या एक कप मीठी कॉफी पी लेते हैं. लेकिन ये ड्रिंक्स सेहत के लिए खतरनाक है. शोध बताते हैं कि ये ड्रिंक्स टाइप 2 डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ाते हैं. ऐसे में इनसे दूर ही रहना चाहिए. आइए जानते हैं 5 ऐसे कॉमन ड्रिंक्स के बारें में जो शुगर का मरीज बना सकती हैं...

1. ठंडा-मीठा सोडा
एक कैन में 35-40 ग्राम चीनी यानी 8-9 चम्मच चीनी होती है. इसे पीने से ब्लड शुगर में तेज उछाल आता है और इंसुलिन सिस्टम पर बोझ पड़ता है. इससे शुगर लेवल स्पाइक कर सकता है और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में इससे दूर रहने में ही भलाई है. इसकी बजाय मिंट-लेमन वॉटर, नारियल पानी या खीरे-नींबू वाला डिटॉक्स वॉटर पी सकते हैं.

2. आर्टिफिशियल स्वीटनर ड्रिंक्स
शुगर-फ्री ड्रिंक्स के नाम पर बिकने वाले आर्टिफिशियल स्वीटनर वाली ड्रिंक्स में कैलोरी कम होती है, लेकिन आर्टिफिशियल स्वीटनर मेटाबॉलिज्म को गड़बड़ा सकते हैं और इंसुलिन रेसिस्टेंस को बढ़ा सकते हैं. ऐसे में नींबू और पुदीना डालकर सादा सोडा वॉटर या अनस्वीटन ग्रीन अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

3. एनर्जी ड्रिंक
अगर आप एनर्जी ड्रिंक (Energy Drink) पीने के शौकीन हैं तो आज से ही इससे दूरी बना लें, क्योंकि इसमें हाई कैफीन, हाई शुगर होता है, जो ब्लड शुगर रोलर कोस्टर की तरह काम करता है. इनसे शरीर थकने से बचने के बजाय और ज्यादा थकने लगता है. यह आपको डायबिटीज का मरीज भी बना सकता है. इसकी बजाय बिना चीनी की ब्लैक कॉफी या मुट्ठीभर बादाम खा सकते हैं.

4. Blended कॉफी
ब्लेंडेड कॉफी में केक जितनी कैलोरी और शुगर होती है. एक कप में कम से कम 300-400 कैलोरी होती है, जो नजर नहीं आता है, लेकिन इसका असर शरीर पर पड़ता है. अगर आप लगातार इस ड्रिंक को पीते हैं तो शुगर लेवल बढ़ सकता है. इसकी बजाय कोल्ड ब्रू या अमेरिकनो (बिना शुगर) या फिर ओट मिल्क के साथ हल्की कॉफी पी सकते हैं.

5. शराब
अगर आप शराब पीते हैं तो जितनी जल्दी हो सके, इससे दूरी बना लें. क्योंकि कॉकटेल्स और स्पिरिट्स में छिपी चीनी और कार्ब्स ब्लड शुगर कंट्रोल को बिगाड़ देते हैं. इसके रेगुलर सेवन लीवर और पैंक्रियाज पर बुरा असर पड़ता है. इसकी वजह से डायबिटीज ही नहीं कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. इसकी बजाय हर्बल चाय या फ्रूट्स स्लाइस पार्कलिंग वॉटर ले सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget