एक्सप्लोरर

जौ के पानी के 7 लाभ जो आपको बना देंगे सेहतमंद...जानिए पीने का सही तरीका

Barley Water Benefits: जौ एक अनाज है जिसको पानी में उबाल कर जौ का पानी बनाया जाता है.इसे पीने से आप कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं

Barley Water Benefits: प्रकृति ने हमें कई ऐसे खाद्य पदार्थों से नवाजा है जो पोषक तत्वों से भरपूर है और सेहत के लिए लाभकारी है.अगर नियमित रूप से इन्हें खाया पिया जाए तो आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं. ऐसा ही एक अद्भुत अनाज है जिसका नाम है जौ... जौ के आटे की रोटियां तो अमूमन सभी ने खाई होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि जौ का पानी नियमित रूप से सेवन करने से आपको कितना फायदा मिलता है? दरअसल जौ में विटामिन बी कॉन्प्लेक्स, डाइटरी फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम, मैग्नीशियम जैसे जरूर पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स भी प्रचूर मात्रा में होते हैं...तो चलिए जानते हैं जौ का पानी पीने से मिलने वाले फायदे के बारे में.

जौ का पानी पीने के फयादे

1.जौ का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. दरअसल जौ में सेलेनियम होता है जो रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकता है.
 
2.जौ का पानी एक प्राकृतिक वेट लॉस ड्रिंक है. ये पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. ये आपके भोजन को बेहतर ढंग से पचाने और अतिरिक्त कैलोरी को तेजी से जलाने में मदद करता है. इसमें मौजूद उच्च घुलनशील फाइबर होता है जो वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.
 
3.बीपी को कम करने के लिए भी जौ के पानी का सेवन किया जा सकता है. जौ में मौजूद बीटा ग्लूकन सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है.
 
4.जौ का पानी पीने से शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है. ये किडनी को साफ और फंक्शन में सुधार करने में मदद करता है.
 
5.जो के पानी से कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल किया जा सकता है. रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में जौ का पानी बहुत लाभकारी है. नियमित सेवन से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है
 
6. शुगर के रोगियों के लिए जौ का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है. ये शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में बहुत सहायक होता है.

7.गर्भवती महिलाओं के लिए भी जौ का पानी काफी फायदेमंद है दरअसल इस दौरान महिलाओं को कब्ज की काफी ज्यादा शिकायत होती है, जिसके कारण पाइल्स होने का खतरा बना रहता है. जौ के पानी में मौजूद फाइबर कब्ज होने से बचा सकता है और पाइल्स के जोखिम को कम कर सकता है. इसके अलावा जौ के पानी में गैलेक्टागॉग होता है जो लेक्टेशन को बढ़ावा देता है.

 जौ का पानी बनाने की विधि

एक कप जौ, एक दालचीन और अदरक का टुकड़ा लें.एक पैन में 5 कप पानी और सभी सामग्रियों को डालकर 10 मिनट तक उबाल लें. उसके बाद पानी को एक बर्तन में छान लें. थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें शहद औऱ नींबू का रस मिला कर पी लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget