एक्सप्लोरर

Garlic Side Effects: ज्यादा लहसुन खाने से शरीर में पैदा हो सकती हैं कई दिक्कतें, जानें इसके 7 साइड इफेक्ट्स

Garlic Disadvantages: औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन के वैसे तो कई लाभ हैं. हालांकि बाकी सब्जियों की तरह इसके भी कुछ साइड इफेक्ट्स हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए.

Garlic Side Effects: बाकी सब्जियों की तरह ही लहसुन भी कई पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. वेज हो या नॉनवेज हर तरह के पकवान में इसे जरूर शामिल किया जाता है. क्योंकि ये न सिर्फ व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि स्वास्थ्य को भी एक से एक कई जबरदस्त फायदे प्रदान करता है. तमाम औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन के वैसे तो कई लाभ हैं. हालांकि बाकी सब्जियों की तरह इसके भी कुछ साइड इफेक्ट्स हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए. आइए जानते हैं इस बहुमुखी जड़ी बूटी के क्या-क्या नुकसान हैं.

लहसुन खाने के क्या-क्या हैं नुकसान

1. पाचन से जुड़ी समस्याएं: लहसुन का सेवन करने से पाचन से जुड़ी कुछ दिक्कतें आपको हो सकती हैं, जैसे- कब्ज, सूजन, गैस, दस्त आदि. ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन में फ्रुक्टेन पाया जाता है, जो एक तरह का कार्बोहाइड्रेट है. इसे पचा पाना कुछ लोगों के लिए मुश्किल साबित होता है.

2. स्किन प्रॉब्लम: कुछ लोग लहसुन का इस्तेमाल सीधे स्किन पर करते हैं. ऐसा करने से जलन और लालिमा की समस्या पैदा हो सकती है. क्योंकि लहसुन में सल्फर कंपाउंड्स होते हैं, जो स्किन के लिए हार्श हो सकते हैं.

3. ब्लीडिंग डिसऑर्डर: ब्लीडिंग डिसऑर्डर और ब्लड को पतला करने वाली दवाएं ले रहे लोगों के लिए लहसुन खतरनाक है. क्योंकि ये उनकी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है. लहसुन में ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो ब्लड को थिन यानी पतला कर सकते हैं.

4. एलर्जी: कुछ लोगों को लहसुन खाने से एलर्जी हो सकती है, जिससे सूजन, पित्ती और सांस लेने में कठिनाई जैसी दिक्कतें पैदा होती है. लहसुन खाने के बाद अगर आपको इनमें से कोई लक्षण महसूस होता है तो तुरंत डॉक्टर का रुख करें.

5. दवाओं के साथ रिसपॉन्स: लहसुन कुछ दवाओं (HIV, कैंसर और दिल की बीमारी से जुड़ीं दवाओं) के साथ मिलकर स्वास्थ्य के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर सकता है. ये ब्लड को थिन करने वाली मेडिसिन्स के साथ भी इंटरेक्शन कर सकता है, जिससे ब्लीडिंग की समस्या पैदा हो सकती है.

6. गर्भावस्था और स्तनपान: लहसुन का सेवन वैसे तो प्रेग्नेंसी और स्तनपान के दौरान सेफ होता है. लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से पाचन से जुड़ीं समस्याएं हो सकती हैं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध बनना भी कम हो सकता है.

7. सांसों में बदबू: लहसुन में एलिसिन नाम का एक कंपाउंड होता है, जो इसमें तेज गंध का कारण बनता है. जब लहसुन को खाया जाता है तो एलिसिन मेटाबोलाइज हो जाता है और ब्लडस्ट्रीम में रिलीज हो जाता है, जिससे सांसों में बदबू आती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: रूखी, बेजान और पिंपल्स वाली त्वचा से परेशान? जरूर ट्राय करें 'ऑक्सीजन फेशियल', मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget