एक्सप्लोरर

रूखी, बेजान और पिंपल्स वाली त्वचा से परेशान? जरूर ट्राय करें 'ऑक्सीजन फेशियल', मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे

ऑक्सीजन फेशियल स्किन सेल्स में ब्लड और ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है. ये कोलेजन और इलास्टिन के प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है.

Oxygen Facial: धूल, गर्मी, प्रदूषण सहित कई वजहों से हमारी स्किन अक्सर रूखी, बेजान और पिंपल्स वाली हो जाती है. त्वचा से जुड़ी ये समस्याएं चेहरे से निखार छिनने का काम करती हैं. हालांकि चेहरे की चमक को लौटाने में 'ऑक्सीजन फेशियल' आपकी काफी मदद कर सकता है. ऑक्सीजन फेशियल एक ऐसा नॉन-इनवेसिव स्किनकेयर ट्रीटमेंट है, जिससे आप अपनी ग्लोइंग स्किन को वापस पा सकते हैं. कई महिलाएं ऑक्सीजन फेशियल के फायदों से अनजान हैं. हालांकि आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस फेशियल को इतना फायदेमंद क्यों समझा जाता है.

क्या है ऑक्सीजन फेशियल?

ऑक्सीजन फेशियल में प्योर ऑक्सीजन को स्पे के जरिए स्किन में डाला जाता है. इस प्रक्रिया में सबसे पहले त्वचा से गंदगी, ऑयल और बाकी प्रदूषित कणों को रिमूव किया जाता है यानी चेहरे की डीप क्लीनिंग होती है. इसके बाद सीरम लगाया जाता है, जिसमें हयालूरोनिक एसिड, विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं. सीरम को ऑक्सीजन स्ट्रीम की मदद से त्वचा में गहराई तक डाला जाता है. ऑक्सीजन, सीरम के अब्जॉर्प्शन को बढ़ाने में हेल्प करता है और स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए जरूरी पोषण भी प्रदान करता है. ऑक्सीजन फेशियल को एक मशीन की मदद से अंजाम दिया जाता है. इस फेशियल को कराने से चेहरे का खोया हुआ ग्लो फिर से वापस आ सकता है.

ऑक्सीजन फेशियल के फायदे 

1. ऑक्सीजन फेशियल स्किन सेल्स में ब्लड और ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है. ये कोलेजन और इलास्टिन के प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है. ऑक्सीजन फेशियल कराने से त्वचा को निखारने में मदद मिलती है.

2. ऑक्सीजन फेशियल पिंपल्स और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है. ये स्किनकेयर ट्रीटमेंट उन जीवाणुओं को मारने में हेल्प करता है, जो पिंपल्स को पैदा करते हैं. इस ट्रीटमेंट से आपकी स्किन साफ और सॉफ्ट हो जाती है.

3. ऑक्सीजन फेशियल कराने से स्किन को ऑक्सीजन के साथ-साथ जरूरी पोषण भी मिलता है. यही वजह है कि त्वचा की बनावट में सुधार होने लगता है. 

4. ऑक्सीजन फेशियल फाइन लाइन्स और रिंकल्स को कम करने में भी मददगार है. इससे आपकी स्किन चमकदार और जवां दिखती है.

5. ऑक्सीजन फेशियल स्किन को हाइड्रेट करने में हेल्प करता है. यही वजह है कि इस फेशियल को कराने के बाद स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग लगती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: आपकी 'जीभ' खोल सकती है कई बीमारियों के राज, इन 5 बातों से लगाएं अपनी सेहत का पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget