एक्सप्लोरर

अगर ये 5 ट्रिक फॉलो कर लेंगे तो गर्मियों में नहीं होगी घमौरियों की समस्या

Tips To Avoid Prickly Heat: जैसे जैसे तापमान बढ़ता है वैसे वैसे घमौरी होने का खतरा बढ़ता है. ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से घमौरियों से आप बचे रहेंगे.

Tips To Avoid Prickly Heat: चिलचिलाती गर्मी का मौसम आ चुका है. पसीने के साथ ही घमौरियां भी निकलना बिल्कुल आम है. लेकिन यह छोटी-छोटी घमौरियां आपके लिए बड़ी समस्या बन जाती है. आपको हर वक्त जलन और खुजली महसूस होती है. इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. जैसे जैसे तापमान बढ़ता है वैसे वैसे घमौरी होने का खतरा बढ़ता है. ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से घमौरियों से आप बचे रहेंगे.

घमौरियों से बचने के टिप्स

बॉडी को ठंडा रखें-घमौरियां अक्सर पसीने की वजह से होती है और पसीना बॉडी हीट के कारण आता है तो कोशिश करें कि अपने शरीर को अंदर से ठंडा रखें खुद को हाइड्रेट रखें पर्याप्त मात्रा में पानी पिए हाइड्रेटिंग फल और सब्जियों का सेवन करें.
 
कॉटन कपड़ा पहनें-घमौरी अक्सर उन जगहों को प्रभावित करती है, जहां पर हवा नहीं लगता. जैसे कि अंडर आर्म्स या फिर गर्दन. इससे बचने के लिए आप हवादार कपड़े पहने. टाइट कपड़े पहनने से बचें. हमेशा गर्मियों में कॉटन कपड़े ही पहनें, क्योंकि कॉटन के कपड़े से हवा आर पार होती है. पसीना जल्दी सूख जाता है और शरीर को भी ठंडक मिलती है. सिंथेटिक कपड़े पहनने से पसीना नहीं सूखता और यह लंबे वक्त तक शरीर पर बने रहते हैं तो घमौरियों और खुजली का कारण बन जाते हैं.
 
शरीर को गीला ना रखें-जब कभी भी नहाए अपने शरीर को गिला ना छोड़े हमेशा ठीक से सुखाएं क्योंकि जब शरीर जिला रहता है तो बैक्टीरिया और जर्म्स का घर बन जाता है और इस वजह से घमौरियों का खतरा बना रहता है.
 
ठंडे पानी से नहाएं-गर्मियों में हमेशा ठंडे पानी से नहाएं और कोशिश करें कि दिन भर में 2 बार नहाए एक्सरसाइज या वॉक से आकर नहाना ना भूलें. नहाने से आपके शरीर पर जमा पसीना निकल जायेगा और घमौरियों का खतरा कम हो जाएगा
 
एक्सफोलिएट करें- अक्सर गर्मियों में लोगों के माथे पर घमौरिया निकल जाती है. ऐसा इस वजह से होता है क्योंकि जब पसीना आता है तो धूल गंदगी तो त्वचा पर चिपक जाती है आपकी स्किन पोर्स बंद हो जाती हैं. ऐसे में आप नहाते वक्त अपनी त्वचा को अपने हाथों से एक्सफोलिएट करें आप चाहे तो कुछ घरेलू सामान जैसे ओट्स या बेसन लगाकर भी एक्सफोलिएट कर सकते हैं इससे त्वचा पर जमी गंदगी बाहर आ जाती है और आपकी स्किन हेल्दी ग्लोइंग नजर आती.

घमौरी से राहत पाने के लिए करें ये उपाय

  • घमौरी वाली जगह पर आइस पैक से सिकाई करें. इससे घमौरियां खत्म होती है और खुजली में भी आराम मिलता है.
  • चंदन पाउडर और गुलाब जल का पेस्ट को प्रभावित स्किन पर अप्लाई करें. इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और घमौरियों से राहत मिलती है.
  • नीम की पत्ती को पीसकर  प्रभावित एरिया पर लगा सकते हैं. इससे भी आप को काफी राहत मिलेगी.
  • ओटमील का पानी प्रभावित जगह पर अप्लाई करें. आप चाहे तो ओटमील का पेस्ट बनाकर भी प्रभावित एरिया पर लगा सकते हैं. इससे भी घमौरिया दूर होती है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कम खा रहे हैं आप... बॉडी में दिखें ये 5 लक्षण तो समझ जाएं डायट में गड़बड़ है

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
इन 5 फलों से कम हो जाएगा आपका कॉलेस्ट्रॉल! करें डाइट में शामिल
इन 5 फलों से कम हो जाएगा आपका कॉलेस्ट्रॉल! करें डाइट में शामिल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget