एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: वजन घटाना है तो सिर्फ प्रोटीन खाएं, कार्ब्स को हाथ भी न लगाएं, जानें क्या है सच

वजन घटाने की कोशिश कर रहे ज्यादातर लोगों का मानना है कि कार्ब्स से वजन बढ़ता है, इसलिए सिर्फ और सिर्फ प्रोटीन खाना चाहिए. यही कारण है कि आजकल लो कार्ब डाइट या जीरो डाइट काफी चर्चा में भी रहता है.

Weight Loss Myth : बढ़ा हुआ वजन आज सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. तेजी से वेट लॉस के लिए आजकल लोग एक्सरसाइज और डाइट पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहे हैं. वजन घटाने के लिए ज्यादातर लोग प्रोटीन (Protein) को दोस्त और कार्ब्स (Carbs) को दुश्मन मानते हैं. उनका मानना है कि वजन कम करने के लिए डाइट में सिर्फ प्रोटीन रखना ही जरूरी होता है, कॉब्स जीरो करने में ही फायदा है. ऐसे में आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है...

Myth : वेट लॉस के लिए दुश्मन है कार्ब्स

Fact : एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वजन घटाने के लिए सिर्फ प्रोटीन ही काफी नहीं है. डाइट में कार्ब्स होने से शरीर की एनर्जी बूस्ट होती है. खुद शरीर भी इसे ग्लाइकोजन के रूप में स्टोर कर लेता है और ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करता है। कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) से शरीर को फाइबर मिलता है, जो डाइजेशन में मदद करता है और दिल की बीमारियां, डायबिटीज का खतरा कम कर सकता है. वेट लॉस के लिए कॉर्ब्स तब तक दुश्मन नहीं, जब तक आप इसका सही तरह उपयोग कर रहे हैं. जैसे- अगर ब्रेड-बिस्किट जैसी चीजों से शरीर को कॉर्ब्स मिल रहा है तो वजन कम करने में हानिकारक हो सकता है.

Myth : सिर्फ प्रोटीन खाने से वेट लॉस में नहीं होता कोई नुकसान 

Fact : एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रोटीन मांसपेशियों की ग्रोथ और निष्क्रिय कोशिकाओं की रिपेयरिंग का काम करता है. वजन घटाने के लिए इसकी कितनी मात्रा शरीर के लिए जरूरी है, यह उम्र, सेहत और फिजिकल एक्टिविटीजके अनुसार होता है. सबसे बड़ी बात कि कार्ब्स हो या प्रोटीन दोनों में ही प्रति ग्राम 4 कैलोरी मिलती है लेकिन वजन कम करने के लिए सिर्फ प्रोटीन ही लेना सही नहीं है. यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.

Myth : वजन घटाने के लिए रोजाना प्रोटीन के बराबर ही कॉर्ब्स लेना चाहिए

Fact : न्यूट्रीशियन बताते हैं कि कार्ब्स और प्रोटीन दोनों से ही शरीर को ऊर्जा मिलती है. अपने वजन के हिसाब से ही डाइट में प्रोटीन रखनी चाहिए, जो प्रति किलो 1-2 ग्राम होनी चाहिए. इससे ज्यादा प्रोटीन हड्डियों, किडनी और लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकती है. रोजाना करीब 120-180 ग्राम कार्ब्स ही लेना चाहिए. इससे ज्यादा हानिकारक हो सकता है. वेट लॉस के लिए डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Almond Peel: बच्चों और बुजुर्गों को क्यों नहीं खाने चाहिए बादाम के छिलके? जानिए क्या होता है नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget