एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: कम खाने से घट जाएगा मोटापा, दूर करें वजन कम करने को लेकर 5 गलतफहमियां

डाइट्स, प्रोडक्ट्स, वर्कआउट्स को लेकर दावा किया जाता है कि इससे वजन जल्दी घट सकता है. हालांकि सच्चाई कुछ और ही होती है.अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो इन बातों पर यकीन करने से बचें.

Weight Lose Myths : वजन घटाना बहुत मुश्किल है यार, खाना तो छोड़ना ही पड़ेगा, कम खाने से ही बात बन पाएगी...इस तरह की बातें हम सभी के आसपास चलती रहती हैं. इनमें कितनी सच्चाई है, इसे जानने की कभी हमने कोशिश ही नहीं की. दरअसल, वजन आज सबसे बड़ी प्रॉब्लम्स में से एक है. इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां तो बढ़ रही रही हैं, लुक भी भद्दा बनता है.

ठीक तरह से वजन घटाने के लिए कई चीजें करनी पड़ती है. सही तरह एक्सरसाइज, सही डाइट वजन कम करने में मदद जरूर करते हैं लेकिन इनसे जुड़ी गलतफहमियों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए. आज हम आपको 5 ऐसे ही झूठे दावों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिन पर यकीन कर आप अपना वेट घटाने की बजाय बढ़ा सकते हैं. 

Myth : पैकेज्ड फूड खाने से वजन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है

Fact : घर पर बना खाना हमेशा से हेल्दी रहा है. इसकी बजाय अगर पैकेट वाले फूड्स खाते हैं तो नुकसान हो सकता है. कई पैकेज्ड फूड्स लो-फैट, फैट-फ्री और ग्लूटेन-फ्री होने का दावा करते हैं, लेकिन उनमें शुगर भरपूर होती है, जो वजन पर फर्क डाल सकता है. ऐसे में इन फूड्स की बजाय घर के खाने पर ही भरोसा करना चाहिए.

Myth : स्लिमिंग टी से फटाफट कम होता है वजन

Fact : हर्बल चाय में फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट काफी ज्यादा होती है. इस तरह शरीर अच्छी तरह डिटॉक्स होती है लेकिन चाय वजन कम करने में सीधे तौर पर मदद नहीं कर सकती है, उससे मेटाबॉलिज्म एक्टिविटी और एनर्जी बर्न जैसे प्रयासों में मदद मिल सकती है.

Myth : कम खाने से ही वजन घटता है

Fact : वजन कम करने की दिशा में पहला काम कैलोरी घटाना होता है. कैलोरी में कमी का मतलब है कि आप जितना कंज्यूम कर रहे हैं, उससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती रहे. इसके लिए ज्यादा चल सकते हैं. यह शॉर्ट टर्म के लिए तो ठीक है लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना सेहत से खिलवाड़ करने जैसा है. वजन कम करने के लिए खाना कम नहीं बल्कि संतुलित करना चाहिए, साथ ही एक्सरसाइज पर भी फोकस करना चाहिए.

Myth : भूखा रहने से वजन तेजी से कम होता है

Fact : क्रैश डाइट अगर लंबे समय तक करते हैं तो वजन घटने की बजाय बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कई अहम पोषक तत्व गायब रहते हैं. इससे शरीर की एनर्जी कम हो सकती है और हाई फैट, हाई शुगर वाले फूड्स खाने की इच्छा बढ़ जाती है. भूखे होने से इन चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं जो वजन को बढ़ा सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Full Body Checkup: क्या किसी भी काम का नहीं होता है फुल बॉडी चेकअप, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget