एक्सप्लोरर

नाखूनों से जानें कितने बूढ़े हो रहे हैं आप, स्टडी में हुआ इस रहस्य का खुलासा

अगर आप अपने नाखूनों की ग्रोथ पर ध्यान दें और उसमें होने वाले बदलाव को नोटिस करें, तो आप अपनी सेहत का अंदाजा लगा पाते हैं. एक रिसर्च के अनुसार आपके नाखून बताते हैं कि आप तेजी से बूढ़े हो रहे हैं.

Real Identity Of Aging: अक्सर लोग अपनी उम्र का अंदाजा अपनी एज से लगाते हैं, जब उनका जन्मदिन आता है तो 1 साल और बढ़ जाता है और इसी तरह वह अपनी एज को कैलकुलेट करते हैं, जबकि हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिसर्च के अनुसार आपके नाखून बताते हैं कि आपकी उम्र कितनी तेजी से बढ़ रही है. जी हां, नाखूनों की ग्रोथ रेट आपके शरीर में कई नए सेल्स बनने की स्पीड को दिखाती है, जितनी तेजी से नाखून बढ़ते हैं उतनी ही तेजी से नए हेल्दी सेल्स बनते हैं, जिससे उम्र का पता लगाया जा सकता है कि आपकी उम्र कितनी तेजी से बढ़ रही है या धीरे-धीरे बढ़ रही है. 

यह भी पढ़ें : आपके घर में रहने वाले इन जानवरों में भी हो सकता है बर्ड फ्लू, जानें बचाव

क्या कहती है नाखूनों पर की गई रिसर्च 

1979 में हुई एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने सैकड़ों लोगों के नाखूनों की ग्रोथ को ट्रैक किया. इसमें पाया गया कि 30 साल की उम्र के बाद हर साल नाखूनों की वीकली ग्रोथ में लगभग 0.5% की कमी आती है. अगर नाखून इससे तेज बढ़ रहे हैं, तो इसका मतलब आपकी उम्र औसत से धीमी गति से बढ़ रही है. साइंटिस्ट का मानना है कि नाखूनों की ग्रोथ आपकी सेल्स और टिशू की हेल्थ को बताती है अगर यह हेल्दी है, तो आप भी हेल्दी होते हैं.

यह भी पढ़ें : टीवी या फोन दिखाकर बच्चे को खाना खिलाते हैं आप? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

नाखूनों से पता लगाएं अन्य बीमारी 

आपकी उंगलियों के नाखून कई गंभीर बीमारियों का संकेत देते हैं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि नाखून के रंग और आकार में अगर बदलाव नजर आए तो उसे कभी भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए. नाखून के नीचे काला धब्बा होना स्किन कैंसर का संकेत दे सकता है. इसके अलावा नाखूनों में सफेद रंग के धब्बे और लकीरें कैल्शियम, आयरन और जिंक की कमी का संकेत देती है. ऐसे में अगली बार जब भी आप अपने नाखून काटे, तो अपनी सेहत के बारे में सोचें और छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखकर अपनी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget