एक्सप्लोरर

इस बीमारी में लाल-हरे रंग ही नहीं पहचान पाती रंग-बिरंगी दुनिया देखने वाली आंखें, जानें कितना खतरनाक

कलर ब्लाइंडनेस आमतौर पर जन्मजात होती है, लेकिन कई बार कुछ बीमारियों या चोटों की वजह से भी हो सकती है. अगर यह बीमारी जेनेटिक तौर पर हुई है तो इसका कोई इलाज नहीं है.

Color Blindness : आंखें हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. इनसे ही हम दुनिया की खूबसूरती देखते हैं. आंखें न होने पर जिंदगी में अंधकार सा छा जाता है. हर काम कठिन हो जाता है. आंखों की दिक्कतें आमतौर पर कम देखभाल की वजह से बढ़ती हैं. एक स्टडी के अनुसार, आंखों की 90 प्रतिशत बीमारियों का इलाज हो सकता है.

दुनिया में हर 40वां इंसान आंखों की किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है. इनमें कलर ब्लाइंडनेस की समस्या भी शामिल हैं. इस बीमारी में इंसान आंखों से रंगों की पहचान नहीं कर पाता है. इसमें मुख्य तौर पर लाल और हरे रंग को पहचानने में परेशानी आती है. ऐसे में आइए जानते हैं ये बीमारी कितनी खतरनाक और इसके लक्षण क्या  हैं...

कलर ब्लाइंडनेस क्या है 

कलर ब्लाइंडनेस (Color Blindness) में इंसान किसी चीज का सही रंग नहीं देख पाता है. इसे कलर विजन डेफिशियेंसी (Color Vision Deficiency) भी कहा जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंखों में फोटोरिसेप्टर सेल्स की कमी के चलते ये समस्या होती है. यह बीमारी ज्यादातर मरीजों में जन्मजात ही होती है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी बनी रह सकती है. 

यह भी पढ़ें : टीवी या फोन दिखाकर बच्चे को खाना खिलाते हैं आप? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

कलर ब्लाइंडनेस के लक्षण क्या हैं

1. एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स की पहचान न कर पाना.

2. लाल-हरे रंग में अंतर करने में परेशानी.

3.कलरफुल पेपर पहचानने में परेशानी.

4. कलरफुल अक्षर पढ़ने में दिक्कत

5. रोशनी या बल्ब को देखते ही आंखों में समस्याएं पैदा होना.

कलर ब्लाइंडनेस का इलाज है या नहीं

आंखों के एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर किसी के घर में पहले ये समस्या रही है और उसे आनुवांशिकी तौर पर कलर ब्लाइंडनेस की समस्या मिली है तो इसका इलाज संभव नहीं है. लेकिन अगर किसी अन्य कारण से धीरे-धीरे इस बीमारी ने शिकार बनाया है तो इस समस्या को ठीक कियाजा सकता है. डॉक्टर्स की बताई कुछ दवाईओं से इसका इलाज हो सकता है. इसके अलावा कुछ तरह के ट्रीटमेंट से भी कलर ब्लाइंडनेस से बच सकते हैं.

कलर ब्लाइंडनेस से बचने के लिए क्या करें

1. नियमित आंखों की जांच करवाएं.

2. हेल्दी आहार ही खाएं. विटामिन ए, सी, ई और मिनरल्स से भरपूर फल-सब्जियां शामिल करें.

3. आंखों की सेफ्टी के लिए सही देखभाल करें.  जैसे धूप में निकले तो चश्मा पहनें.

4. रोजाना एक्सरसाइज करने से आंखों की रोशनी और लाइफ बढ़ती है.

5. शराब-सिगरेट से दूरी बनाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget