एक्सप्लोरर

World Sight Day: कहीं बीमार तो नहीं हो रहीं हैं आपकी आंखें, इन Symptoms को बिल्कुल भी अनदेखा न करें

आंखों में कुछ गड़बड़ी होने पर वह भी इंडिकेशन देती हैं कि जल्द ही उनका ट्रीटमेंट किया जाए, वरना वह भी धीरे-धीरे साथ छोड़ सकती हैं.

Eye Problem: वैसे तो बॉडी का हर अंग कुदरत का दिया हुआ नायाब तोहफा है. लेकिन इनमें से कुछ अंग बेहद अनमोल है. ऐसा ही एक पार्ट है आपकी आंखें. आंख ही बताती हैं कि प्रकृति कैसी है और उसका नूर कैसा? यदि आंखें ना हो तो दुनिया वीरान हो जाती है. खराब लाइफस्टाइल के कारण बॉडी के हर हिस्से पर इंपेक्ट पड़ रहा है. इनसे आंखें भी अछूती नहीं है. आंखों में कुछ गड़बड़ी होने पर वह भी इंडिकेशन देती हैं कि जल्द ही उनका ट्रीटमेंट किया जाए, वरना वह भी धीरे-धीरे साथ छोड़ सकती हैं. आज वर्ल्ड साइट डे है. हम आपको उन लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पहचान कर अपने विजन को बेहतर बना सकते हैं.

ऐसे कमजोर आंखों को पहचानिए

Wattery Eyes
आंखों से पानी आने के वैसे तो कई बड़े कारण होते हैं. लेकिन सबसे बड़ा कारण आंखों का कमजोर होना है. लिखने, पढ़ने और एकटक देखने पर आंखों से पानी निकल रहा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए. 

यदि दिख रहा है धुंधला
विजन सही न होने पर चीजें धुंधली दिखनी शुरू हो जाती हैं. कई बार आंखें धोने पर भी पूरी तरह साफ नजर नहीं आ पाता. हालांकि कभी कभी ठीक दिखने लगता है. यह समस्या सुबह के समय अधिक देखने को मिलती है.

सिर में दर्द रहना
आंखें कमजोर होने पर दिन भर सिर में दर्द रह सकता है. कई बार लोग सिर दर्द की गोली खाते रहते हैं.इससे थोड़ी देर के लिए आराम पड़ता है, गोली का असर खत्म होते ही फिर दर्द शुरू हो जाता है. कभी-कभी सिर के पीछे भी दर्द शुरू हो जाता है. विशेष रूप से जब आंखें झुकाकर नीचे देखते हैं, तो परेशानी अधिक होती है.

आंखों में खुजली होना
लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने, टीवी या मोबाइल देखने से आंखों में तनाव शुरू हो जाता है. ऐसे में आंखों में खुजली शुरू हो जाती है. इससे इंफेक्शन बढ़ता जाता है. आंखे लाल हो जाती हैं.

आंखों में दिक्कत तो ये नुस्खे आजमाएं

काजू, बादाम खाइए
काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. इनके खाने से आंखों की रोशनी बढ़ेगी. इनका सेवन डेली यूज में करना चाहिए. 

आंखों पर ककड़ी रखें
आंखों के लिए इसे एक थेरेपी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. आंखों में यदि थकावट है तो कुछ समय के लिए ककड़ी धोकर, फिर उनके गोल पीस काटकर रखनी चाहिए. इससे आंखों को राहत मिलेगी.

मुंह में पानी भरकर मारे आंखों में छीटें
सुबह में जब ब्रश करने का समय होता है, तभी मुंह में पानी भर लें. उसके बाद आंखों में छींटे मार लें. इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी और जलन भी नहीं होगी. 

हरी सब्जी बढ़ाएं आंखों की रोशनी
पालक, मैथी, ब्रोकली, मटर, पत्ता गोभी और अन्य हरी सब्जियों को रूटीन डाइट में शामिल करें. सलाद भी खाएं. हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं.

Vitamin A जरूर खाएं
आंखों की रोशनी तेज करने लिए सबसे ज्यादा कारगर विटामिन ए होता है. जो लोग विटामिन ए कम खाते हैं. उनकी आंखों पर चश्मा चढ़ जाता है. विटामिन ए युक्त फल जरूर खाने चाहिए

यह भी पढ़ें:

Covid: वायरस ने 50% लोगों को इन मेंटल बीमारियों का शिकार बनाया, नींद भी उड़ाई

.क्या है Black Fungus? जिसमें आंख तक निकालनी पड़ जाती है

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget