एक्सप्लोरर

Eye Care Tips: आंखों की इस लाइलाज बीमारी की चपेट में हैं 20 करोड़ लोग, जानें कैसे बचें

अनुमान है कि साल 2040 तक 300 मिलियन यानी 30 करोड़ से ज्यादा लोग 'एज रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन' बीमारी की चपेट में आ जाएंगे. अभी दुनिया में करीब 20 करोड़ लोग इस बीमारी का शिकार हैं.

Eye Disease: आजकल आंखों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. कम उम्र में भी आंखों में चश्मा लग जा रहा है. आंखों की रोशनी कम होने की समस्याएं बी हो रही हैं. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.


एक्सपर्ट्स का कहना है कि जितनी तेजी से लाइफस्टाइल बदल रही है, उससे ऐसा अनुमान है कि साल 2040 तक 300 मिलियन यानी 30 करोड़ से ज्यादा लोग 'एज रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन' (Age Related Macular Degeneration) बीमारी की चपेट में आ जाएंगे. अभी दुनिया में करीब 20 करोड़ लोग इस बीमारी का शिकार हैं. इस बीमारी में उम्र बढ़ने के साथ कम दिखाई देने या आंखों की गंभीर समस्याओं का कारण माना गया है. जानिए आखिर क्या है ये बीमारी...


एज रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन क्या है


एज रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन ज्यादातर 50 साल से ज्यादा उम्र वालों में होता है. उनकी आंखों की रोशनी एकदम कम हो जाती है. ऐसा तब होता है जब रेटिना का बीच वाला भाग यानी मैक्युला खराब हो जाता है. चूंकि यह बीमारी उम्र बढ़ने के साथ होती है, इसलिए इसे एज रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन कहते हैं. आमतौर पर इसकी वजह से अंधापन तो नहीं आता लेकिन आंखों से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.


एज रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन का कारण


नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि एज रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या का कोई एक कारण नहीं है. यह उम्र बढ़ने के साथ होता है, अगर माता-पिता या परिवार में किसी को पहले इस तरह की बीमारी रही है तो बच्चों में आ सकती है. अगर समय रहते इसके ल7णों को समझ लिया जाए तो इससे खतरे से कम उम्र में ही बचा जा सकता है.


एज रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन से किसे ज्यादा खतरा


बहुत ज्यादा धूम्रपान करने वालों में
हाई ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल में
बहुत ज्यादा संतृप्त वसा वाली चीजों को खाने से
मोटापा बढ़ने से


एज रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन से बचने के लिए क्या करें


एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है. सिर्फ लक्षणों को कम करने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं. कम उम्र से कुछ आदतों को अपनाकर भविष्य में आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं. धूम्रपान से पूरी तरह बचें, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कंडीशन को ध्यान में रखें, वजन कंट्रोल में रखें, हर दिन एक्सरसािज करें, आंखों के लिए फायदेमंद चीजें ही खाएं.
फल-सब्जियां और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स वाले फूड्स खाएं. इनसे आंखें हेल्दी रहती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Eye Sight: हमेशा के लिए जा सकती थी राघव चड्ढा की आंखों की रोशनी, काम आई ये सर्जरी, जानें क्या है बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget