एक्सप्लोरर

क्या आप जानते हैं कि इस वजह से झड़ते हैं बाल, जानिए उपाय जो बचाएंगे आपके बालों को

आज बालों का झड़ना और गंजेपन की समस्या आम बात होती जा रही है. जिसे लेकर बॉलीवुड में फिल्में भी बन रही हैं. आज हर उम्र के लोग चाहे महिला हो या पुरुष दोनों इस समस्या से पीड़ित हैं. तो हम आज आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह और उपचार.

नई दिल्ली. बालों के झड़ने की समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों में पाई जाती है. वहीं गंजेपन की समस्या पुरुषों में अधिक पाई जाती है. आज प्रदूषण और खान-पान कई वजह से बालों के झड़ने की समस्या बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है.

वहीं पारिवारिक इतिहास ( हैरीडिटी) के कारण भी बालों के झड़ने और गंजेपन की समस्या देखने को मिलती है. यह आमतौर पर धीरे-धीरे उम्र बढ़ने के साथ होती है. वहीं गर्भावस्था, प्रसव, थायरॉयड जैसी समस्याओं के कारण हार्मोनल परिवर्तन जैसी समस्याओं के चलते भी बालों का झड़ना देखने को मिलता है.

बालों का झड़ना कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट से भी हो सकता है, जो दवा कैंसर, गठिया, दिल की समस्याओं और हाई ब्लड प्रेशर में उपयोग की जाती हैं. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि कई बार लोगों को शारीरिक या भावनात्मक आघात पहुंचने के कुछ महीनों बाद बालों के पतले होने का अनुभव होता है. तो चलिए जानते हैं बालों की रोकथाम के उपाय.

1. अगर आपके बाल टूट रहे हैं तो सिर की हर दो तीन-दिन में सोने से पहले जैतून या नारियल तेल में दो बूंद नींबू का रस मिलाकर मालिश करें. इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन उचित रहेगा और बालों के झड़ने की समस्या ठीक होगी.

2. नारियल का तेल बालों में लगाने से काफी फायदा होता है. इसमें फैटी एसिड होते हैं जो बालों के लिए काफी लाभदायक होते हैं. बालों में नारियल तेल की मालिश करें. अगर आपके बाल ड्राई हैं, तो आप इसे लीव-इन ट्रीटमेंट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बालों के स्वास्थ्य और चमक को बेहतर बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता रहा है.

3. मछली का तेल काफी लाभदायक होता है. इसमें ओमेगा फैटी एसिड होता है जो बालों को अंदर से बेहतर बनाने में मदद करता है. इसमें पोषक तत्व और प्रोटीन काफी मात्रा में होते हैं. एंटीऑक्सिडेंट के साथ ओमेगा सप्लीमेंटेड सोर्स लेने से बाल काफी बेहतर होते हैं. यह बालों का झड़ना भी कम करता है.

4. प्याज का रस काफी लाभदायक होता है. प्याज के रस के इस्तेमाल से बाल में डैंड्रफ की समस्या कम होती है. प्यास के रस को अपने बालों पर लगाएं और कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद सामान्य रूप से शैम्पू करें. इससे आपको काफी लाभ होगा.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chickenpox Scars Care Tips: चिकन पॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं, ये रहे घरेलू तरीके
चिकन पॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं, ये रहे घरेलू तरीके
Sanjay Gupta Case: कितना खून बहने पर हो जाती है मौत? फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता के केस से समझें
कितना खून बहने पर हो जाती है मौत? फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता के केस से समझें
Dengue Symptoms: हेल्दी और फिट इंसान को भी हो सकता है गंभीर डेंगू, ऐसे करें बचाव
हेल्दी और फिट इंसान को भी हो सकता है गंभीर डेंगू, ऐसे करें बचाव
Brain Stroke: सोते-सोते कैसे आ जाता है स्ट्रोक, इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज
सोते-सोते कैसे आ जाता है स्ट्रोक, इन लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget