एक्सप्लोरर

Typhoid: टायफाइड में इस वजह से रोटी खाने की मनाही होती है? आप भी जान लें ये बात

Chapati In Typhoid: टायफाइड हमारे पाचन तंत्र को काफी गंभीर रूप से प्रभावित करता है, इस वजह से इसमें रोटी खाने की मनाही होती है

Chapati In Typhoid: टायफाइड एक गैस्ट्रोइंटेस्टिनल इंफेक्शन है जो सालमोनेला बैक्टीरिया के कारण होता है. टाइफाइड होने पर तेज बुखार, डायरिया उल्टी होता है. दरअसल जब आप इस बैक्टीरिया से दूषित पानी या खाने का सेवन कर लेते हैं तो बैक्टीरिया हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है जो हमारी इम्यून सिस्टम को बुरी तरह से प्रभावित करता है और हमारे पाचन तंत्र को गंभीर रूप से प्रभावित करता है.वहीं टाइफाइड को लेकर बरसों से एक सलाह चली आ रही है, वो ये है कि टाइफाइड में रोटी नहीं खानी चाहिए?डॉक्टर भी अक्सर टायफाइड में रोटी नही खाने की सलाह देते हैं, अब ऐसे में कुछ लोगों के मन में सवाल पैदा होता है कि रोटी खाने से क्या टाइफाइड बढ़ सकता है क्या रोटी का सेवन सेफ नहीं है तो इसका जवाब आज हम आपको दे रहे हैं.

टायफाइड में क्यों रोटी नहीं खानी चाहिए

डॉक्टर्स के मुताबिक रोटी खाने से आपकी स्थिति बिगड़ जाती है. दरअसल टाइफाइड आपके पेट से जुड़ी एक बीमारी है, जिसमें भारी भोजन करने की सलाह नहीं दी जाती है. खासकर जिनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, वैसे भोजन से बचने की सलाह दी जाती है. इस दौरान जितना संभव हो सके उतना फाइबर वाले फूड से बचने को कहा जाता है. वहीं रोटी की बात करें तो इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है और ये पचने में भी भारी होता है.टाइफाइड में रोटी का सेवन तब तक नहीं करना चाहिए, जब तक आप थोड़ा ठीक नहीं हो जाते हैं, यानी कि जब तक आपकी स्थिति में सुधार ना हो जाए, आप रोटी का सेवन ना करें, नहीं तो अधिक फाइबर होने की वजह से ये आंत की परत को परेशान करेगा और दस्त आपके हालत को बिगाड़ने का काम करेगा.आपको रोटी के सेवन की सलाह या ठोस पदार्थों का सेवन तब करने की सलाह दी जाती है, जब आपका प्लेटलेट का स्तर 150 के पार हो जाता है, इसके बाद भी आपको पतली और नरम रोटी का सेवन करना चाहिए.

ये हैं टायफाइड के लक्षण

  • सिर में दर्द
  • भूख ना लगना
  • त्वचा पर लाल चकत्ते
  • बुखार 104 डिग्री  तक पहुंच जाना
  • उल्टी.

बुखार में इन चीज़ों का करें सेवन

टाइफाइड के कारण आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, इस वजह से रोगियों को हमेशा खूब सारी तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए. ताजे फल, पानी, हर्बल चाय,जूस पी सकते हैं.खाने में दलिया ,उबले हुए चावल, कस्टर्ड, बॉयल्ड एग जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. बॉडी को हेल्थी और एनर्जेटिक बनाने के लिए कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूरी है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सबकुछ हेल्दी खाने के बाद भी खराब रहता है आपका हाजमा... देखें, ये गलती तो नहीं कर रहे आप?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget