एक्सप्लोरर

रोजाना दो घंटे से ज्यादा गाड़ी चलाते हैं आप? जान लीजिए ये आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक

ज्यादातर लोग अपने हर काम के लिए कार का यूज करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार ड्राइविंग के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत पर कई तरह से पड़ता है. हम कई बार अपनी डेली यूज की चीजों के कारण भी परेशान हो सकते हैं. इसी बीच आपकी डेली यूज की सबसे जरूरी चीज कार भी आपके लिए खतरनाक बीमारी का कारण बन सकती है. आप ज्यादातर अपने हर काम के लिए कार का यूज करते हैं. जैसे कई बार फैमिली ट्रिप हो या कोई लॉन्ग ड्राइव प्लान करते हों, लगातार ड्राइविंग के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप हर दिन दो घंटे से ज्यादा मैन्युअल कार चलाते हैं, तो आपको पेटेलर टेंडिनोपैथी नाम की दर्दनाक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है. रोजाना दो घंटे से ज्यादा मैन्युअल कार ड्राइव करना घुटने के दर्द का बड़ा कारण हो सकता है.

मैन्युअल कार ड्राइव करना खतरनाक क्यों?
रोजाना दो घंटे से ज्यादा मैन्युअल कार ड्राइव करना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है. इसके कारण आपको घुटने से जुड़ी पेटेलर टेंडिनोपैथी नाम की बीमारी हो सकती हैं. इस बीमारी में आपको खतरनाक घुटनों के दर्द का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि मैन्युअल कार रोजाना दो घंटे से ज्यादा ड्राइव करना खतरनाक इसलिए है, क्योंकि ऐसी कारों में ड्राइवर को गियर स्टिक, क्लच और पैडल का यूज करके मैन्युअल रूप से गियर बदलने की जरूरत होती है. जबकि ऑटोमैटिक कारों में ड्राइवर को मैन्युअल रूप से गियर बदलने की जरूरत नहीं होती है. इसके अलावा इस कार में गलत तरीके से बैठना घुटने के दर्द का एक कारण हो सकता है, अगर आप सही पोजिशन में नहीं बैठते, तो घुटने पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप इस तरह से बैठें कि आपके घुटने एक्सीलेटर, ब्रेक और क्लच तक आराम से पहुंच सकें. 
 
पेटेलर टेंडिनोपैथी बीमारी क्या है?
पेटेलर टेंडिनोपैथी एक ऐसी बीमारी है, जो घुटने की टोपी को पिंडली की हड्डी से जोड़ने वाले टेंडन की पेटेलर सूजन से जुड़ी होती है. इसमें घुटने के सामने वाले हिस्से में दर्द की समस्या होती, जो घुटने की टोपी (पटेला) को पिंडली की हड्डी से जोड़ने वाले टेंडन में होती है. इसके अलावा इसे पेटेलोफेमोरल पेन सिंड्रोम (PFPS) भी कहते हैं, जो घुटने की टोपी के आसपास होने वाले दर्द को कहा जाता है. यह समस्या लंबे समय तक बैठने वालों को होती है और इसे रनर का घुटना या जंपर का घुटना भी कहते हैं. ड्राइविंग के दौरान ब्रेक और एक्सीलेटर पर लगातार दबाव डालने से घुटने में दर्द बढ़ सकता है, इसके साथ ही घुटने के जोड़ और आस-पास की टेंडन पर दबाव पड़ने से सूजन और दर्द हो सकता है, क्योंकि मैन्युअल कार में पैरों की हरकत शामिल होती है. 

पेटेलर टेंडिनोपैथी बीमारी कितनी खतरनाक 
रोजाना दो घंटे से ज्यादा मैन्युअल कार ड्राइव करने से आपको पेटेलर टेंडिनोपैथी नाम की खतरनाक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है. इस बीमारी के कारण आपके घुटने में तेज दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है. इस बीमारी में लंबे समय तक ड्राइविंग के कारण घुटने में अकड़न हो सकती है और यह दर्दनाक हो सकता है. इस कारण सीढ़ियां चढ़ने, झुकने या अन्य सामान्य काम करने में परेशानी हो सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह उन लोगों में अक्सर होता है जो लंबे समय तक बैठे रहते हैं, इसलिए ज्यादातर मैन्युअल कार ड्राइवर के घुटने में तकलीफ बढ़ जाती है. इस बीमारी में ड्राइविंग से घुटने के आस-पास की मांसपेशियों में जकड़न पैदा हो सकती है और घुटने को सहारा देने वाली मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं, जिसके कारण आपको गंभीर समस्या हो सकती है.

पेटेलर टेंडिनोपैथी बीमारी के बचाव 
पेटेलर टेंडिनोपैथी बीमारी के बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी सीट को बहुत पीछे न रखें और पैडल के पास बैठें. पैडल का यूज करते वक्त आपके घुटने का एंगल 30 डिग्री से ज्यादा नहीं होना चाहिए. इसके अलावा ध्यान रखें कि कि आपके घुटने सीट के किनारे पर सही तरीके से रहें ताकि घुटने को हिलाने की जगह हो. इसके साथ ही लंबी ड्राइविंग पर ब्रेक लें और हर 45 मिनट में एक बार कार से बाहर निकलकर पैरों को स्ट्रेच करें. वहीं कार ड्राइव करते वक्त सीट की ऊंचाई इस तरह रखें कि आपके घुटने आसानी से मुड़ सकें, ताकि पैरों पर लगातार दबाव न पड़े. इसके अलावा घुटने की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज जरूर शामिल करें.

ये भी पढ़ें - खाली पेट किशमिश पानी पीने के होते हैं गजब के फायदे, जान लें इसे बनाने का तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget