एक्सप्लोरर

Copper Vessel Water: तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए या नहीं? यहां जानें जवाब

तांबे में जल पीने की परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है. मगर इस परंपरा से जुड़ी बातों और स्वास्थ्य लाभों में कितनी सच्चाई है? क्या सच में तांबे के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद है या सिर्फ एक मिथ है?

Copper Vessel Water: तांबे में पानी पीने का इतिहास बहुत पुराना है, जो वर्षों से चला आ रहा है. आपने अपने बड़े-बुजुर्गों को तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करते हुए शायद जरूर देखा होगा. काफी लोग तांबे के बर्तन में पानी को स्टोर करके रखना और उसे पीना पसंद करते हैं. पहले के समय में अधिकतर लोग तांबे या पीतल के कमंडल में पानी पीते थे और कहा करते थे कि इन बर्तनों में पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. तांबे में जल पीने की परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है. मगर इस परंपरा से जुड़ी बातों और स्वास्थ्य लाभों में कितनी सच्चाई है? क्या वास्तव में तांबे के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद है या सिर्फ एक मिथ है? आइए जानते हैं.

दरअसल, तांबे के कंटेनर में पानी को स्टोर करके रखने और उसे पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. हेल्थलाइन के मुताबिक, कॉपर एक जरूरी पोषक तत्व है और शरीर के अलग-अलग कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कॉपर मस्तिष्क और दिल के स्वास्थ्य में सुधार लाने का काम करता है. इसमें जीवाणुरोधी तत्व भी होते हैं. तांबे के कप या बर्तन में 48 घंटे से ज्यादा समय तक पानी स्टोर करके रखने से पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं. 

कब्ज और एसिडिटी को रोकने में मददगार

कॉपर डाइजेशन सिस्टम में सुधार लाने में भी काफी मदद करता है और कब्ज और एसिडिटी को रोकता है. कॉपर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं. यही वजह है कि ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का भी काम करता है. तांबे के बर्तन में रखे गए पानी में एल्कलाइन होता है, इसलिए इस पीने को पीने से शरीर को ठंडक भी मिलती है. प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों के मुताबिक, तांबे के कमंडल में पानी पीने से शरीर के तीन दोष वात, पित्त और कफ ठीक हो जाते हैं. भोजन खाने और पचाने से टॉक्सिन्स निकलते हैं और बॉडी में हीट पैदा होती है. तांबे में रखा एल्कलाइन पानी शरीर के एसिड को बैलेंस करता है और शरीर को कूल रखने की कोशिश करता है. गर्मियों के मौसम तांबे का पानी पीना सबसे सही रहता है. 

खाली पेट मिलेगा फायदा

तांबे के पानी को तो वैसे पूरे दिन कभी-भी पिया जा सकता है. लेकिन अगर इसका इस्तेमाल सुबह के समय खाली पेट किया जाए तो यह शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है. हालांकि यहां याद रखने वाली चीज ये भी है कि कॉपर एक ट्रेस मिनरल है, जिसकी शरीर को कम मात्रा में जरूरत होती है. इसलिए ध्यान रखें कि इसका बहुत अधिक सेवन करने की जरूरत नहीं है, इससे कॉपर टॉक्सिसिटी हो सकती है. कॉपर टॉक्सिसिटी मतली, उल्टी, पेट दर्द और दस्त का कारण बनती है.


ये भी पढ़ें: Indian Religious Places: भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, जहां जिंदगी में एक बार तो जरूर जाएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget