एक्सप्लोरर

सुबह उठकर सबसे पहले चेक करते हैं अपना फोन? सुधार लें ये आदत, वरना शरीर पर पड़ेंगे कई ये प्रभाव

आजकल लोग अपने फोन को या तो अपने बगल में या सिरहाने पर रखकर सोते हैं. इससे काफी नुकसान होता है. क्योंकि मोबाइल से रेडिएशन निकलती है, जो कैंसर सहित कई खतरनाक बीमारियों का कारण बनती है.

आज के दौर में फोन जैसे शरीर का एक जरूरी हिस्सा बन गया है. हर कोई हर जगह इसे अपने साथ लेकर जाने लगा है. यहां तक कि लोग वॉशरूम भी जाते हैं तो भी बिना फोन के नहीं जाते. खाते वक्त, सोते वक्त, नहाते वक्त, घूमते वक्त हर समय फोन लोगों की जरूरत बन गया है. यही वजह है कि अधिकतर लोग मेंटल हेल्थ को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं. बहुत से लोग सुबह उठते ही सबसे पहला काम मोबाइल चलाने का करते हैं. कुछ तो ऐसे भी होते हैं जो सुबह उठकर बिस्तर पर ही घंटों तक मोबाइल चलाते हैं. अगर आप भी यही काम करते हैं तो अब समय आ गया है कि अपनी इस आदत को सुधार लें. क्योंकि यह आपकी हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं है.

आजकल लोग अपने फोन को या तो अपने बगल में या सिरहाने पर रखकर सोते हैं. इससे काफी नुकसान होता है. क्योंकि मोबाइल से रेडिएशन निकलती है, जो कैंसर सहित कई खतरनाक बीमारियों का कारण बनती है. आइए जानते हैं कि क्यों आपको सुबह उठकर सबसे पहले फोन चलाने की गलती नहीं करनी चाहिए.  

सुबह उठकर तुरंत क्यों नहीं चलाना चाहिए फोन? 

बढ़ता है तनाव: बहुत से लोग 8-9 घंटे की नींद लेने के बाद भी सुबह तनाव महसूस करते हैं और सोचते हैं कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है. दरअसल इसके पीछे की वजह आपका फोन है. जब आप सुबह फोन खोलकर देखते हैं तो उसमें कई चीजें ऐसी होती हैं, जो आपको चिंता या तनाव में डाल देती हैं. इसकी वजह से नेगेटिविटी बढ़ने लगती है, जिससे आपको स्ट्रेस फील होता है.

प्रोडक्टिविटी में आती है कमी: आपने कई बार यह महूसस किया होगा कि तरोताजा होने के बावजूद आपका काम में मन नहीं लगता. आप एक्टिव महसूस नहीं करते और तो और प्रोडक्टिविटी में भी कमी आने लगती है. यह कहीं न कहीं सुबह उठकर फोन चलाने की वजह से होता है. क्योंकि आधी एनर्जी आपकी उसमें चली जाती है.

मेंटल हेल्थ पर पड़ता है बुरा असर: सुबह उठकर जब आप फोन खोलते हैं तो कई बार आपको कुछ नेगेटिव और नफरती भरे मैसेज पढ़ने को मिल जाते हैं, जिसकी वजह से आपका मूड अपसेट हो सकता है और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. 

सिरदर्द: यह समस्या बहुत से लोगों में देखने को मिलती है. सुबह उठकर घंटों तक फोन चलाने से सिर में दर्द और भारीपन की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Portion Control: पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखने से जल्दी घट सकता है वजन, जानें क्या है ये?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget