एक्सप्लोरर

क्या आपको भी कम पानी पीने के बावजूद बार-बार पेशाब लगता है? कहीं ये कोई बीमारी तो नहीं

Urination Issue: अगर आप कम पानी पीते हैं फिर भी आपको बार-बार पेशाब लगता है तो ये डायबिटीज की तरफ भी इशारा हो सकता है

Urination Issue: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी का सेवन ज्यादा बढ़ जाता है. जब शरीर में पानी ज्यादा रहता है तो बार बार पेशाब का भी एहसास होता है. गर्मी के दिनों में 5 से 8 बार यूरिनेट करना बहुत ही आम है. लेकिन कई बार कुछ लोगों को बिना पानी पिए ही बार-बार कुछ ही घण्टों के अंतराल पर यूरिनेट करने का एहसास होता है. ऐसा अगर किसी के साथ भी होता है तो ये गंभीर समस्या हो सकती है. ऐसा क्यों होता है इसके पीछे का कारण क्या है यह जानने के लिए जो विशेषज्ञ से बात की गई तो कई सारे रीजन सामने आए. जिसके बारे में हम आगे की आर्टिकल में विस्तार से जानेंगे.

बार-बार पेशाब आने का कारण

1.UTI यानी के यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन की समस्या होने पर भी बार-बार पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है. दरअसल इंफेक्शन की वजह से ब्लैडर में सूजन आ जाती है. इस कारण वो पेशाब को इकट्ठा नहीं कर पाता है. इसलिए जैसे ही किडनी लिक्विड को फिल्टर करती है, वैसे ही यूरिन आने का एहसास होने लगता है

2.अगर आप कम पानी पीते हैं फिर भी आपको बार-बार पेशाब लगता है तो ये डायबिटीज की तरफ भी इशारा हो सकता है. क्योंकि जो लोग डायबिटीज के मरीज होते हैं उनको बार-बार टॉयलेट आता है. टाइप टू डायबिटीज के मरीज इस समस्या से सबसे ज्यादा ग्रस्त रहते हैं.

3.अगर आपको बिना पानी पिए ही बार-बार वॉशरूम जाना पड़ रहा है तो इसका कारण यूरिनरी ब्लैडर का ज्यादा एक्टिव होना भी हो सकता है. इसके अलावा जब ब्लैडर की छमता पेशाब को इकट्ठा करने में कम होने लगती है या फिर उस पर दबाव होने लगता है तो भी यह समस्या आती है.

4.बार-बार वॉशरूम जाना पड़ रहा है तो आपके किडनी में भी इंफेक्शन हो सकता है. किडनी में इन्फेक्शन होने पर बार-बार टॉयलेट आता है. अगर ऐसा हो रहा है तो तुरंत ही किडनी की जांच करानी चाहिए. जब किडनी फिल्टर खराब हो जाते हैं तो ऐसे पेशाब करने की इच्छा में वृद्धि हो सकती है.

5.अगर पुरुषों में बार बार पेशाब आने की समस्या हो रही है तो इसका इशारा प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने की तरफ भी हो सकता है. आपको बता दें कि पुरुषों में प्रोस्टेट एक ऐसी ग्रंथि है जो ब्लैडर के निचले हिस्से में मूत्रमार्ग के आसपास रहती है. यह ग्रंथि जीवन भर बढ़ती जाती है लेकिन जब वो अधिक से ज्यादा बड़ी होने लगती है तब वो मूत्र मार्ग पर दबाव डालती है.

6.पेल्विक रीजन वीक होने की वजह से भी यूरिनेट करने की जरूरत महसूस होती है. इस समस्या में यूरिन को ज्यादा देर तक रोक पाना मुश्किल होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में खुले आसमान के नीचे छत पर सोना कितना फायदेमंद? जानें

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget