एक्सप्लोरर

लगातार बढ़ रही हैं डॉग अटैक की घटनाएं, कुत्ते के काटने पर सबसे पहले करें ये काम, नहीं फैलेगा इंफेक्शन  

Remedies to Prevent Rabies: कुत्ता सबसे वफादार जानवर माना जाता है, लेकिन अगर कुत्ता काट ले तो इससे रेबीज के होने का खतरा रहता है. इसलिए कुत्ते को पालना आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है.

Remedies to Prevent Rabies: कुत्ता पालना ज्यादातर लोगों को अच्छा लगता है. कुछ लोगों को कुत्तों से इतना लगाव होता है कि वो उन्हें अपने घर के सदस्यों के जैसे ही ट्रीट करते हैं. हालांकि, अगर ये कुत्ते किसी को काट लें, तो रेबीज जैसे खतरनाक संक्रमण के होने का खतरा रहता है. अक्सर आपने सुना होगा कि अगर कुत्ता काट ले, तो पेट में 14 इंजेक्शन लगेंगे. हालांकि, 14 इंजेक्शन तो नहीं लगते, लेकिन फिर भी कुत्तों से सावधान रहना चाहिए. जहां कुछ लोगों को कुत्तों को पालने का शौक होता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कुत्तों से बहुत डर लगता है. वैसे, कुत्तों के बड़े और नुकीले दांतों को देखकर डरना लाजमी भी है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप फर्स्ट ऐड के तौर पर इस्तेमाल करके संक्रमण को बढ़ने से रोक सकते हैं. 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जिस तरह पेट डॉग्स के खतरनाक हमलों की खबर आ रही है, उसने लोगों के बीच कुत्तों को लेकर एक डर पैदा कर दिया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन घटनाओं को देखते हुए 'दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन' ने पेट डॉग्स के रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है.

बाइट की जगह को वॉश करें

कुत्ते के काटने पर रेबिज के होने का खतरा रहता है. ऐसे में डॉक्टर के पास जाने से पहले फर्स्ट ऐड के तौर पर कुछ एहतियात बरती जानी चाहिए. इसके लिए यदि किसी व्यक्ति को कुत्ता काट ले, तो इसके लिए आप तुरंत उस जगह को पानी और माइल्ड सोप से धोएं, जहां पर कुत्ते ने काटा है. कम से कम दस मिनट तक बाइट वाली जगह को धोने से वायरस को फैलने से रोका जा सकता है.

एंटीसेप्टिक लगाएं

रेबीज के वायरस को फैलने से रोकने के लिए कुत्ते के काटने वाली जगह को पानी से अच्छे से धोकर सुखाएं, फिर बाइट वाली जगह पर अच्छी एंटीसेप्टिक क्रीम अप्लाई करें. इससे वायरस नहीं फैलेगा. अगर एंटीसेप्टिक क्रीम नहीं है, तो आप अल्कोहल या आयोडीन यानी नमक भी लगा सकते हैं.

वैक्सीन लगवाएं

प्रथमिक उपचार वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए जाते हैं, लेकिन इसके बाद वैक्सीन लगवाने में बिल्कुल देर न करें. कुत्ते के काटने और प्रथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर के पास जाएं और तुरंत एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाएं. इससे आपको रेबीज के फैलने का खतरा नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Harmful Food For Heart: त्योहार पर दिल की दुश्मन बन सकती हैं ये चीजें, खाएं लेकिन सोच-समझकर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget