एक्सप्लोरर

Covid-19 vaccine: कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें, इम्यूनिटी पर पड़ सकता है असर

अगर आपने हाल ही में वैक्सीन लगवाई है या लगवाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. कुछ ऐसे फूड्स हैं जो आपकी इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं और इससे वैक्सीन का प्रभाव भी कम होता है.

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन यानि टीकाकरण की शुरुआत की गई है. अब 18 साल तक के सभी लोगों को सरकार की ओर से वैक्सीन लगाया जा रहा है. सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की सलाह दी जा रही है. वैक्सीन शरीर में एंटीबॉडी बनाता है. जिससे भविष्य में वायरस का हमला होने पर शरीर को सुरक्षा दिलाने के लिए सचेत करता है. अगर आप वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं या लगवाने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है. आपको वैक्सीन के बाद कुछ चीजों से परहेज करने की जरूरत है. वैक्सीन के बाद शरीर में धीरे-धीरे एंटीबॉडी बनना शुरू होते हैं इसलिए आपको ऐसी चीजों से बचना चाहिए, जो इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाते हैं. आइये जानते हैं. 

1- शराब- अगर आपने कोरोना का वैक्सीन लगवाया है तो आपको कुछ दिनों तक शराब नहीं पीनी चाहिए. शराब पीने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है. कई बार वैक्सीन के बाद शराब पीने से खांसी, बुखार या दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं. इससे वैक्सीन का असर भी खत्म हो सकता है. इससे वैक्सीन के साइड इफेक्ट भी बढ़ सकते हैं.  आपको वैक्सीन के एक से दो हफ्तों तक शराब अवॉयड करनी चाहिए. ऐसा करने से वैक्सीन शरीर पर अच्छे से काम करता है. इसके साथ ही आपको इस दौरान धूम्रपान करने से भी बचना चाहिए.

2- प्रोसेस्ड फूड- अगर आपने वैक्सीन लिया है तो आपको सैचुरेटेड फैट और कैलोरी युक्त खाना खाने से बचना चाहिए. जिसमें फास्ट फूड, घी, तला-भुना, चीज और म्योनीज शामिल हैं. इस तरह के खाने को पूरी तरह से अवॉयड करना चाहिए. वैक्सीन लगाने के बाद आपको फाइबर और एनर्जी युक्त खाना खाना चाहिए. कोविड वैक्सीन वायरस से लड़ने के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडी तैयार करता है. इस समय आपकी इम्यूनिटी अच्छी होनी चाहिए.

3- शुगर और एनर्जी ड्रिंक्स- कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद चीनी या चीनी से बनी चीजें ज्यादा नहीं खानी चाहिए. मीठा खाने से स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ती है, जिससे नींद न आने की समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा ज्यादा चीनी खाने से फैट और शुगर बढ़ता है. ज्यादा मीठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ जाता है. इसलिए कोरोना वैक्सीन के सही असर के लिए आपको थोड़े दिन शुगर से परहेज करना चाहिए. आप नैचुरल शुगर जैसे फ्रूट्स ले सकते हैं. आपको किसी तरह के एनर्जी ड्रिंक्स भी नहीं पीने चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget