एक्सप्लोरर

Health Tips: दिवाली पर बढ़ जाता है अस्थमा अटैक का खतरा, बचने के लिए फॉलो करें 6 टिप्स

अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज की सांस लेने की नलियों में सूजन आ जाती है. दिवाली के दौरान प्रदूषण बढ़ने से अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में और भी ज्यादा परेशानी हो सकती है.

Diwali 2024 Health Tips : दिवाली का त्योहार लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव के साथ आता है. इस समय गर्मी-उमस के बाद सुहाना और ठंड का मौसम की शुरुआत हो जाती है. इसी समय एसी और पंखे साफ करके रख दिए जाते हैं और रजाइयां, गर्म कपड़े बाहर निकल आते हैं. साफ-सफाई, पुताई और पटाखों से सल्फर डाई-ऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे केमिकल हवा में पहुंचकर सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा देते हैं.

पटाखों का धुआं और ठंड की वजह से बारीक धूल यानी सस्पेंडेड पार्टिकल्स से चेस्ट और लंग्स की नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, ब्रीदलेसनेस जैसी प्रॉब्लम परेशान कर सकती है. इस मौसम में अस्थमा (Asthma) मरीजों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए. कुछ उपाय अपनाकर अपनी सेहत को बिगड़ने से बचा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

दिवाली पर इन उपायों से रोकें अस्थमा अटैक

1. आतिशबाजी से दूर रहें

आतिशबाजी के कारण एयर वॉल्यूशन होता है. इससे निकला धुआं अस्थमा पेशेंट्स के लिए खतरनाक हो सकता है. इसलिए जितना हो सके इससे दूर रहें. पेंट, वार्निश, धूल, साफ-सफाई और एलर्जी वाली चीजों से बचें.

2. मास्क पहनें

दिवाली के दौरान वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, जिससे अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि मास्क पहनकर ही रहें. बाहर निकलने पर मुंह-नाक ढककर ही रखें. थोड़ी-थोड़ी देर में नाक-मुंह और गला साफ करें. इससे धूल-धुएं से होने वाले सफोकेशन से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

3. घर में ही रहें

दिवाली के दौरान घर में रहना चाहिए और खिड़कियां बंद रखनी चाहिए ताकि प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से बचे रहें. शाम के समय घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें. धूल और धुएं के पार्टिकल्स से खुद को बचाएं.

4. हेल्दी फूड्स ही खाएं

दिवाली के दौरान अस्थमा अटैक से बचने के लिए खानपान का ख्याल रखें. गर्म दूध, चाय-कॉफी, गुनगुना पानी, ग्रीन टी, अदरक-तुलसी की चाय और गर्म फूड्स ज्यादा से ज्यादा लें. कोशिश करें कि ठंडा पानी, आइसक्रीम, ठंडे फूड्स न खाएं. 

5. एक्सरसाइज करें, तनाव से बचें

तनाव अस्थमा के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन करें. नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें. इससे अस्थमा के मरीजों की सांस लेने की क्षमता बढ़ सकती है.

6. दवाएं लें

अस्थमा के मरीजों को अपनी दवाएं नियमित रूप से लेनी चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेते रहनी चाहिए. अपनी दवाएं, इन्हेलर, नेबुलाइजर जैसी चीजें पास रखें. डॉक्टर से प्रिकॉशन्स के बारें में सलाह लें. सांस फूलना, इरिटेशन, सीने में दर्द जैसे लक्षण को इग्नोर करने से बचें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget