एक्सप्लोरर

Health Tips: पके-पके आम देखकर आ रहा मुंह में पानी? खाते समय ना करें लापरवाही, वरना बढ़ जाएगी परेशानी

गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इस मौसम में खानपान को लेकर की गई लापरवाही भी कई तरह की समस्याएं बढ़ा सकती है.

Summer Diseases: आम का सीजन आ रहा है. इस मौसम में पके-पके आम खाने को मिलते हैं. इसे खाने के लिए लोग गर्मी का बेसब्री से इंतजार करते हैं. आम बेहद फायदेमंद फल है. इसमें विटामिन ए, सी, फाइबर और प्रोटीन समेत कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं. हालांकि, आम खाते समय जरा सी लापरवाही गंभीर रूप से बीमार बना सकती है. इससे पॉइजनिंग तक का रिस्क हो सकता है. ऐसे में जब भी बाजार से आम खरीदें तो कुछ बातों का ख्याल रखें.
 
गर्मी में आम खाने को लेकर बरतें सावधानी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम बेहद स्वादिष्ट होते हैं. हालांकि, इसे खाने को लेकर की गई लापरवाही सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. खासकर बाजार में मिलने वाले कोई भी फल गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव छोड़ सकते हैं. दरअसल, बाजार में जो फल मिलते हैं, उन्हें पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड (CaC2) का इस्तेमाल होता है. मानव शरीर के लिए यह एक खतरनाक केमिकल है.
 
फलों को पकाने में हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल
रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के कुछ सालों में फलों को पकाने में कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल बढ़ा है. इससे कई बीमारियां भी तेजी से बढ़ी हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब कैल्शियम कार्बाइड को पानी में मिलाते हैं तो एसिटिलीन गैस निकलती है, जो फलों को पकाने के काम आती है. कई रिसर्च में पाया गया है कि कैल्शियम कार्बाइड और एसिटिलीन गैस दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इनसे पके फलों को खाने से पॉइजनिंग का खतरा रहता है. मानव शरीर के लिए जहरीले हो सकते हैं. 
 
कैल्शियम कार्बाइड और इसके नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फल उत्पादन उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है, क्योंकि वे कैल्शियम कार्बाइड के ज्यादा संपर्क में रहते हैं. इसकी वजह से उनमें पल्मोनरी एडिमा यानी फेफड़ों में तरल पदार्थ जमना, कार्डियक अरेस्ट, कोलन और प्रोस्टेट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. इतना ही नहीं एसिटिलीन गैस बहुत ज्यादा ज्वलनशील और विस्फोटक होती है. इसके पास रहने से सांस लेने में भी परेशानियां हो सकती हैं.
 
आम खाने से पहले क्या करें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कैल्शियम कार्बाइड की वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए किसी भी फल को खाने से पहले कम से कम आधे घंटे तक पानी में रखें. इसके बाद सही तरह साफ करके ही उन्हें खाएं. बाजार से फल और सब्जियां लाने के बाद उनके रख-रखाव पर ध्यान दें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Brinjal Benefits: बैंगन में होता है हाई फाइबर, डायबिटीज -हाई बीपी के मरीज इस तरीके से खाएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget