एक्सप्लोरर

World Diabetes Day: पुरुषों से इस तरह अलग होते हैं महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण, इन्हें पहचान लिजिए

महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण पुरुषों से अलग होते हैं. बस इन्हें समय रहते पहचानकर इलाज कराने की जरूरत है. इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है

Diabetes Treatment: दुनिया भर में 14 नवंबर के दिन को वर्ल्ड डायबिटीज डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का मकसद लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना होता है. डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ा रोग है. खराब जीवनशैली है तो यह बीमारी पहले चलकर आती है. इसके साथ ही हार्ट डिजीज और हाइपरटेंशन भी घर करने लग जाता है. डायबिटीज महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग, यूथ किसी को भी हो सकती है. बस इसके लक्षण पहचानने और इसका समय पर इलाज कराने की जरूरत है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिला और पुरुषों में यदि लक्षणों की बात करें तो दोनों में अंतर होता है. महिलाओं में होने वाली डायबिटीज के कई लक्षण पुरुषों की डायबिटीज से बिल्कुल अलग होते हैं. बस इन्हें पहचान कर समय पर इलाज कराने की जरूरत है. 

Urinary Tract Infection का रहता है खतरा
महिलाओं में टाइप 2 डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. खराब लाइफस्टाइल के कारण महिलाएं मोटापे का शिकार हो जाती हैं. ऐसे में उन्हें टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा अधिक रहता है. डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को Urinary tract infection होने का अधिक खतरा होता है. यदि उनका ब्लड शुगर लेवल बेहद अधिक है तो स्थिति गंभीर हो सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. शुगर के चलते कुछ महिलाओं का यूरिन ब्लैडर खाली नहीं होता है. इससे वहां बैक्टीरिया के बढ़ने की अधिक संभावना होती है. 

मासिक धर्म भी हो सकता है अनियमित
डायबिटीज मासिक धर्म पर भी नेगेटिव इफेक्ट डालता है. डायबिटीज होने पर मासिक धर्म अनियमित हो सकता है. टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं के लिए पहली बार मासिक धर्म होने पर बीमारी का असर उम्र भी देखने को मिलता है. जरूरी नहीं है कि मधुमेह से पीड़ित सभी महिलाओं का मासिक चक्र अनियमित होगा. कुछ महिलाओं के बीमार होने पर भी मासिक धर्म नियमित होते हैं।

पॉलीसिस्टिक ओवेरियन का रहता है खतरा
महिलाओं में डायबिटीज के चलते एक और परेशानी देखने में आती है. वो है पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम. इसे PCOS भी कहा जाता है. स्टडी के अनुसार, PCOS वाले लोगों में टाइप 2 मधुमेह डेवलप होने का खतरा 4 गुना अधिक होता है. गर्भ से ही डायबिटीज हैं तब भी पीसीओएस का खतरा अधिक होता है.

बच्चे को भी रहता है खतरा
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, प्रेग्नेंट महिलाओं में से 10 प्रतिशत तक गर्भावधि डायबिटीज होने का खतरा रहता है, यानी की 10 प्रतिशत महिलाओं में डायबिटीज मां से बच्चे में जा सकता है. यह अवेयरनेस की कमी से होता है. इसकी जांच के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट करवाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

ये हैं वो चार तरीके, जिनसे एक मिनट में पता चल जाएगा गुड़ असली है या मिलावटी?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget