एक्सप्लोरर

Hepatitis A: अचानक से दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं हेपेटाइटिस A के मरीज? जानें इसके लक्षण और कारण

दिल्ली में हेपेटाइटिस ए के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. आज हम इसके पीछे का कारण और लक्षण के बारे में विस्तार से जानेंगे. आज हम जानेंगे कि इस वायरल इंफेक्शन से कैसे खुद का बचाव कर सकते हैं.

दिल्ली में इस समय हेपेटाइटिस ए के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अचानक से इस बीमारी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जिसके कारण स्वास्थ्य अधिकारियों और निवासियों में चिंता बढ़ गई है. हेपेटाइटिस ए वायरस के कारण होने वाला एक लिवर इंफेक्शन है.

हेपेटाइटिस ए की बीमारी गंदा पानी और खाना खाने से हो सकती है ये बीमारी

दरअसल, यह इंफेक्शन गंदा खाना और गंदा पानी के इस्तेमाल के कारण होता है. इसके कारण सेहत को काफी ज्यादा नुकसान होता है. दरअसल, यह बीमारी गंदगी और संक्रमित व्यक्ति के सीधा संपर्क में आने के कारण फैलता है. पिछले दो महीनों में इस बीमारी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है. जिसके कारण डॉक्टर्स काफी चिंता में है. 

हेपेटाइटिस बीमारी के कारण लिवर में सूजन

विशेषज्ञों के अनुसार हेपेटाइटिस बीमारी के कारण लिवर में सूजन के साथ-साथ इंफेक्शन हो सकते हैं.  यह बीमारी इतनी खतरनाक होती है कि यह लिवर के साथ-साथ दिमाग, किडनी और दिमाग के सेल्स को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है.

कंसल्टेंट पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी डॉ. अनाइता हेगड़े ने IANS को बताया, 'हालांकि हर केस में हेपेटाइटिस A से मस्तिष्क हमेशा प्रभावित नहीं होता है, लेकिन गंभीर या पुरानी लिवर की बीमारी वाले मरीजों में न्यूरोलॉजिकल समस्याएं बढ़ी है. यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब लिवर शरीर की गंदगी को फिल्टर करने में असफल हो जाते हैं. जिसके कारण दिमाग के सेल्स को काफी ज्यादा नुकसान होता है. 

इस वायरल बीमारी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आइए जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज का तरीका

हेपेटाइटिस ए के कारण

हेपेटाइटिस ए हेपेटाइटिस ए वायरस (HAV) के कारण होने वाला एक गंभीर लिवर से जुड़ी बीमारी है. यह गंदा खाना और पानी के कारण होता है. 

हेपेटाइटिस ए के लक्षण

हेपेटाइटिस ए के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं और आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 2 से 7 सप्ताह के भीतर दिखाई देते हैं.सामान्य लक्षणों में शामिल हैं.

थकान: असामान्य रूप से थका हुआ और कमजोर महसूस करना.

मतली और उल्टी: बार-बार मतली और कभी-कभी उल्टी का अनुभव करना.

पेट दर्द: पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में बेचैनी या दर्द.

भूख न लगना: भूख में  कमी.

बुखार: हल्का बुखार जो अन्य लक्षणों के साथ होता है.

पीलिया: त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, साथ ही गहरे रंग का टॉयलेट और स्टूल

जोड़ों का दर्द: जोड़ों में दर्द.

हेपेटाइटिस ए के ज़्यादातर मामलों में लीवर छह महीने के भीतर ठीक हो जाता है और कोई स्थायी नुकसान नहीं होता. लेकिन अगर इससे बचना है तो आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखना होगा. क्योंकि यह बरसात के मौसम में गंदगी के कारण फैलती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : जिम जाते हैं, लेकिन प्रोटीन डाइट नहीं लेते... जानें ऐसा करने पर क्या होता है

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget