एक्सप्लोरर

क्रिकेटर आकाशदीप की बहन को कैंसर, जानें कितना खतरनाक होता है इसका थर्ड स्टेज

Akash Deep Sister Cancer: क्रिकेटर आकाशदीप की बहन को थर्ड स्टेज कैंसर हो गया है. जानें इस स्टेज के लक्षण, खतरे और इलाज से जुड़ी जरूरी जानकारी.

Akash Deep Sister Cancer: कभी-कभी जिदगी का सबसे कठिन मैच मैदान पर नहीं, बल्कि घर के अंदर लड़ा जाता है. क्रिकेट के मैदान पर तेज गेंदों से बल्लेबाजों की कमर तोड़ने वाले आकाशदीप आज खुद एक लड़ाई का सामना कर रहे हैं. अपनी बहन की जान बचाने की लड़ाई. हाल ही में खबर सामने आई है कि भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप की बहन को कैंसर का थर्ड स्टेज हुआ है. यह खबर न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके फैंस और पूरे क्रिकेट जगत के लिए एक झटका है. कैंसर का नाम सुनते ही दिल दहल उठता है और जब मामला थर्ड स्टेज का हो, तब चिंता और भी बढ़ जाती है. आइए समझते हैं कि थर्ड स्टेज कैंसर क्या होता है, इसके लक्षण क्या हैं और यह कितना खतरनाक हो सकता है.

ये भी पढ़े- क्या कॉफी आपके लिवर को रखती है फिट? जानिए फायदे और पीने का सही समय

थर्ड स्टेज कैंसर क्या होता है?

कैंसर को आमतौर पर चार चरणों में बांटा जाता है. स्टेज 1 से लेकर स्टेज 4 तक. थर्ड स्टेज कैंसर का मतलब होता है कि कैंसर अब सिर्फ मूल अंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आसपास तक फैल चुका है. इसका अर्थ है कि यह बीमारी अब अपने शुरुआती दौर को पार कर चुकी है और शरीर में स्थायी नुकसान करने की स्थिति में पहुंच गई है.

थर्ड स्टेज कैंसर के लक्षण

लगातार थकान

भूख कम लगना और वज़न घटना

बुखार या बार-बार इंफेक्शन

खून की कमी

जिस अंग में कैंसर है, वहां तेज दर्द या गांठ

सांस लेने में तकलीफ होना

कितना खतरनाक होता है थर्ड स्टेज?

थर्ड स्टेज को एडवांस्ड लोकल स्टेज भी कहा जाता है. इसका मतलब है कि कैंसर अब जड़ें जमा चुका है और इसे हटाना या कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है. हालांकि, यह अंतिम स्टेज नहीं होती, इसलिए अगर सही समय पर इलाज शुरू हो जाए, तो मरीज के बचने की उम्मीदें अभी भी रहती हैं. इलाज में सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन या इन सभी का मिश्रण शामिल हो सकता है. इस स्टेज में इलाज लंबा और थकाऊ हो सकता है, लेकिन सही देखभाल और मानसिक हौसले से लड़ाई लड़ी जा सकती है. दरअसल, कैंसर की बीमारी सिर्फ शरीर नहीं तोड़ती, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति और उसके परिवार को झकझोर देती है. आकाशदीप जैसे खिलाड़ी, जो मैदान पर शांत और फोकस्ड रहते हैं, अब एक ऐसे मोड़ पर हैं जहां उन्हें एक अलग तरह की हिम्मत दिखानी होगी.

ये भी पढ़ें: फैटी लिवर... एक साइलेंट किलर, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा; जानें कब हो जाएं सतर्क

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget