एक्सप्लोरर

Covid Virus: अभी भी मौजूद है कोविड का वायरस, जानिए फिर भी संक्रमितों की संख्या में क्यों है कमी

Covid Virus: तीन सालों बाद आंकड़ों पर गौर करें तो कोविड के मामले नाम मात्र के रह गए हैं. हालांकि कोविड का वायरस अभी भी जिंदा है लेकिन तब भी इसके संक्रमितों में कमी का क्या कारण है.

Covid 19 Virus: तीन साल पहले दुनिया को पूरी तरह हिला देने वाला जानलेवा कोविड वायरस अब शांत भले ही हो चुका है लेकिन ये अभी भी मौजूद है. हालांकि अब कोविड वायरस के संक्रमितों के मामले काफी कम हो गए हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि ये पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया है. आपको बता दें कि तीन साल पहले जब कोरोना संक्रमण पीक पर था, 2021 में मई माह में ही अकेले भारत में ही 1.2 लाख के करीब मौतें हो चुकी थी. ये वो दौर था जब जब हर दिन तीन लाख से ज्यादा संक्रमण के केस सामने आ रहे थे. हालांकि अब वो बुरा दौर बीत चुका है लेकिन फिर भी संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाया है.

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़े कहते हैं कि कोरोना महामारी बीत चुकी है और अब सक्रिय मामले हजार से भी कम हो गए हैं. इसके बाद ओमीक्रॉन की बात करें तो 2022 के फरवरी माह में इसकी लहर देखी गई लेकिन ये वेरिएंट कोरोना जितना घातक नहीं था इसलिए मौतों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ.

क्या वाकई खत्म हो चुकी है कोरोना महामारी  
डब्ल्यूएचओ की मानें तो 2023 में कोरोना की महामारी खत्म हो चुकी है. डब्ल्यूएचओ ने 5 मई, 2023 घोषणा कर दी थी कि अब कोरोना की वजह से हेल्थ इमरजेंसी नहीं है. ऐसे में ये संदेश मिला कि अब कोरोना वायरस घातक नहीं रह गया है. मौतों की संख्या में कमी और अस्पतालों में कोरोना के मरीजों की संख्या में भी कमी इस बात का सबूत रही कि कोरोना महामारी का औपचारिक अंत हो गया. इसके बाद भारत में भी कोविड से जुड़े सभी प्रतिबंध खत्म कर दिए गए थे. इसके बाद इन नियमों का पालन करते हुए राज्यों में भी पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई थी.

देखा जाए तो SARS-CoV-2, जिसकी वजह से कोरोना संक्रमण फैला था, अभी भी मौजूद है, और इसी के चलते थोड़े बहुत संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं.दूसरी तरफ कोरोना फैमिली में इस वक्त सबसे ज्यादा और घातक संक्रमण पैदा करने वाला मेन वेरिएंट जेएन.1 है, जो ओमिक्रॉन की प्रजाति से जुड़ा है . जेएन.1 ओमीक्रॉन वेरिएंट की तुलना में जल्दी फैलता है लेकिन इससे व्यक्ति बहुत बुरी तरह बीमार नहीं होता है और इसका इलाज भी जल्द हो जाता है.

अधिक लोग संक्रमित क्यों नहीं हो रहे?  
कोरोना से संक्रमितों की संख्या कम होने के पीछे कई कारण हैं. पहली बात कि कोरोना के संक्रमण की जांच में कमी हो गई है. अब जबकि बड़ी आबादी कोरोना से बचाव की वैक्सीन ले चुकी है, ऐसे में लोगों ने कोरोना की जांच करवाने की अनिवार्यता पर लगाम कस दी है. इसलिए कम जांच के बाद संक्रमण के आंकड़ों में कमी आना स्वाभाविक है. वैक्सीन की वजह से लोगों की प्रतिरोधक क्षमता में भी बदलाव आया है और इसलिए इसके संक्रमितों की संख्या में कमी आई है.

खास बात ये रही है कि वैक्सीन के इतने बड़े अभियान के बाद लोगों ने भी कोरोना के प्रति जागरूकता दिखाई है और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने की आदत ने भी कोरोना से लड़ने में काफी मदद की है. सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना, साबुन से हाथ धोना, प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखना और सेनिटाइजर का सही इस्तेमाल करने के कारण भी कोरोना से संक्रमितों की संख्या में कमी आई है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Eye Sight: हमेशा के लिए जा सकती थी राघव चड्ढा की आंखों की रोशनी, काम आई ये सर्जरी, जानें क्या है बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget