एक्सप्लोरर

देश में कोरोना की भयावह स्थिति, क्या फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन भी देश में मंगानी पड़ेगी-जानें स्थिति

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में वैक्सीनेशन प्रोग्राम को तेज करने के लिए विदेशी वैक्सीन को मंजूरी दी जा सकती है, जानें इसको लेकर किस दिशा में क्या काम चल रहा है.

देश में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति पैदा हो गई है. पिछले चार दिनों से रोजाना करीब डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाने के लिए अमेरिकी कंपनी फाइजर, जॉनसन एंड जॉनसन और मॉडर्ना की वैक्सीन को भी मंगाया जाएगा. बातचीत भी शुरू हो गई है. करीब एक महीने बाद इन तीनों कंपनियों की वैक्सीन देश में आने लगेगी. जॉनसन एंड जॉनसन ने इस संबंध में सरकार से प्राथमिक स्तर की बातचीत कर ली है. उम्मीद है कि जल्द ही जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को सरकार देश में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे देगी. वहीं मंजूरी के लिए कई तरह की दिक्कतें आने के बाद फाइजर ने भारत में वैक्सीन की इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अपना हाथ खींच लिया था. 

रणनीति बनाने में लगेगा समय 
सरकारी सूत्रों का कहना है कि जॉनसन और फाइजर दोनों कंपनियों को भारत में वैक्सीन भेजने के लिए अपनी रणनीति बनाने के लिए अभी कुछ महीनों का समय और लगेगा. हालांकि फाइजर के पास वैक्सीन निर्माण की क्षमता ज्यादा नहीं है. इसलिए फाइजर की वैक्सीन भारत में आने के लिए अभी कुछ महीनों का इंतजार करना होगा. दूसरी ओर मॉडर्ना की mRNA वैक्सीन के लिए सीएसआईआर के लिए बातचीत चल रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में वैक्सीन की खपत के लिए सबसे पहले फाइजर ने ही आपातकाल इस्तेमाल के लिए बातचीत शुरू की थी. इसलिए फाइजर को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. 

लगातार सातवें दिन एक लाख से अधिक मामले 
इधर, मंगलवार को लगातार तीसरे दिन देश में डेढ़ लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हुए हैं. देश में लगातार सातवें दिन-एक लाख से अधिक मामले सामने आए. मंगलवार को 879 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं एक अप्रैल से अब तक 13 दिन में करीब 14 लाख लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं. मंगलवार को 1,61,736 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. हालांकि इस दौरान 97168 मरीजों को अस्पताल से डिस्चॉर्ज किया गया. 

देश में एक्टिव केस डेढ़ करोड़ के और नजदीक 
अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.36 करोड़ से भी अधिक हो चुकी है. इनमें से 1.22 करोड़ मरीज स्वस्थ हुए हैं. वहीं 12,64,698 संक्रमित रोगियों का अभी उपचार चल रहा है. पिछले एक दिन में 63689 सक्रिय मामले बढ़े हैं इनके अलावा देश में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 171089 लोगों की जान जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 89.51 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 9.19 फीसदी हो चुकी है. जबकि मृत्युदर घटकर 1.25 फीसदी पर आई है.
 
 ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: राज्य में लागू हुआ कोरोना कर्फ्यू, प्रवासी मजदूरों ने शुरू किया पलायन

मध्य प्रदेश: कोरोना से मरने वालों के सरकारी आंकड़े में किया जा रहा फेरबदल? इस वजह से उठ रहे सवाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget