एक्सप्लोरर

Covid-19 : ओमिक्रोन से जल्दी रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें सोयाबीन और दूध, जानें कैसे

Covid-19 : ओमिक्रोन से रिकवरी ( protein For Omicron Recovery )  के लिए भी शरीर में प्रोटीन का होना जरूरी है, जिसकी कमी को हम पूरा कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

Covid-19 : देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से बढ़ रहा है. आए दिन लाखों की संख्या में देश में नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) का खौफ भी लोगों में साफ देखने को मिल रहा है. बच्चों से लेकर बुर्जुर्गों तक में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रोन पाया जा रहा है. शुरू से ही इस वैरिएंट को लेकर खतरा बताया जा रहा था. क्योंकि यह काफी तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है.

ओमिक्रोन (Omicron) से रिकवरी ( protein For Omicron Recovery )  के लिए भी शरीर में प्रोटीन का होना जरूरी है, जिसकी कमी को हम पूरा कर सकते हैं. हमें अपने खाने में प्रोटीन की मात्रा लेनी बहुत आवश्यक होती है. ताकि हमारे शरीर की कोशिकाएं अपनी मरम्मत ( Cell development) कर सकें और नई कोशिकाओं को डेवलप कर सकें. 

कोविड -19 के दौरान प्रोटीन की जरूरत (Covid And Protein) 
शरीर में प्रवेश करने के बाद संक्रमण जब म्यूटेट होता है, तो कोशिकाओं से चिपकने लगता है. ऐसे में जब कोशिकाएं प्रोटीन की कमी से कमजोर हो जाती हैं, तो वायरस उन्हें पूरी तरह से कब्जा लेता है. जिससे रिकवरी काफी जटिल हो जाती है. प्रोटीन की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है. हमारी कोशिकाएं बिना प्रोटीन के खुद का निर्माण नहीं कर सकती है.

सोयाबीन और दूध कैसे करता है मदद 
ज्यादातर मांसाहारी फूड (Meat Protein) में प्रोटीन होता है. लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन ( soyabean) और दूध (Milk) से बेहतरीन विकल्प कोई और नहीं हो सकता. यह ऐसा फूड है जो जल्द से जल्द शरीर में प्रोटीन की कमी पूरा करने की अहम भूमिका निभा सकता है। 

सोयाबीन में पाया जाता है पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्रोटीन
एनसीबीआई ( NCBI) के अनुसार सोयाबीन की प्रोटीन सामग्री सूखे वजन का 36-56%  होती है, सोयाबीन में मुख्य प्रकार के प्रोटीन ग्लाइसिनिन (glycinine) और कॉग्लिसिनिन (conglycinin) हैं, जो कुल प्रोटीन सामग्री का लगभग 80% बनाते हैं. इसके अलावा USDA बताता है कि 172 ग्राम उबले हुए सोयाबीन में लगभग 29 ग्राम प्रोटीन होता है. 

वहीं अगर दूध की बात की जाए, तो 100 ग्राम दूध में 3.4 ग्राम प्रोटीन होती है. यह आइसोलेट प्रोटीन का अच्छा जरिया है जो हमारे शरीर के लिए सभी आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करता है. यह ब्रांच्ड-चेन अमीनो एसिड का भी एक अच्छा स्रोत है, जैसे कि ल्यूसीन, जो मांसपेशियों की वृद्धि और रिकवरी के लिए महत्वपूर्ण हैं.

यह भी पढ़ें: Health Tips: Covid-19 के दौरान हो रहे हैं कब्ज के शिकार, तो इन चीजों से करें ठीक

ध्यान देने की जरूरत 
प्रोटीन का ज्यादा सेवन हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं है. हमें अपना वजन देखना चाहिए और उसके अनुसार ही प्रोटीन की मात्रा को अपनाना चाहिए. दरअसल हमारा शरीर प्रोटीन को स्टोर नहीं करता है, जब एक बार शरीर को प्रोटीन का कोटा पूरा मिल जाता है तो वह ज्यादा प्रोटीन को याद तो एनर्जी में कन्वर्ट कर देता है या तो फैट में. प्रोटीन आपको संक्रमण से उबरने में मदद कर सकता है, लेकिन ज्यादा जल्दी रिकवर होने के लिए ज्यादा प्रोटीन का सेवन आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं.

यह भी पढ़ें: Omicron Variant Alert: Covid-19 के दौरान शरीर में Oxygen लेवल को ठीक रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं होंगे संक्रमित

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Gum Disease Symptoms: क्या बारिश में आपके मसूड़ों से भी आता है खून? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
क्या बारिश में आपके मसूड़ों से भी आता है खून? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget