एक्सप्लोरर

Covid-19 से पीड़ित डॉक्टर ने पेश की मानवता की अद्भुत मिसाल, अपना ऑक्सीजन सपोर्ट देकर मरीज की बचाई जान

संक्रमण से पीड़ित योद्धा ने इंसानियत की मिसाल पेश की है.डॉक्टर ने अपना ऑक्सीजन सपोर्ट देकर मरीज की जान बचाई.

कोविड-19 से पीड़ित एक डॉक्टर ने अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर दूसरे मरीज को नया जीवनदान दिया है. डॉक्टर संकेत मेहता ने अपना ऑक्सीजन सपोर्ट नाजुक वक्त में बुजुर्ग मरीज को देकर मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की है.

कोरोना योद्धा ने पेश की मानवता की मिसाल

पैतृक शहर सूरत में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर संकेत मेहता कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया. हालांकि ICU में दाखिल होने पर उन्हें खुद ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत थी मगर इसके बावजूद उन्होंने बुजुर्ग मरीज को वेंटिलेटर दे दिया.

70 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदगी बचाने के चक्कर में एनेस्थेटिस्ट की स्थिति बिगड़ गई और सांस लेने में परेशानी होने लगी. हालत नाजुक होने पर उन्हें एयर लिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के निजी अस्पताल ले जाया गया. एमजीएम अस्पताल पहुंचने पर पाया गया कि उनके फेफड़े कठोर हो चुके हैं और श्वसन प्रक्रिया में मददगार साबित नहीं हो रहे हैं. उनके स्वास्थ्य का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है मांसपेशियों में कमजोरी के चलते डॉक्टर संकेत अपने अंगों को हिला पाने की भी स्थिति में नहीं थे.

अपना वेंटिलेटर सपोर्ट जरूरतमंद मरीज को दिया

डॉक्टरों की गहन निगरानी के हफ्तों बाद महसूस हुआ कि उन्हें लंग ट्रांसप्लांट की जरूरत होगी. मगर एमजीएम अस्पताल ने बताया कि लगातार ECMO मशीन और क्लीनिकल मैनेजमेंट की मदद से उनकी स्थिति में सुधार आ गया. आपको बता दें कि दिल, फेफड़े ठीक से काम नहीं करने की सूरत में ECMO मशीन पर मरीज को रखा जाता है. उससे पहले मरीज के लिए वेंटिलेटर भी मुफीद नहीं रह पाता. वेंटिलेटर से हटाकर मरीज को ECMO मशीन से शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाया जाता है.

इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट एंड ट्रांसप्लांट के सह निदेशक डॉक्टर सुरेश राव ने कहा, "फेफड़े ठीक नहीं होने पर हमारे पास द्विपक्षीय लंग ट्रांसप्लांट का विकल्प था. सौभाग्य से उनके फेफड़ों ने काम करना शुरू कर दिया." एनेस्थेसिया के डॉक्टर को ECMO मशीन से हटाने के बाद उनके फेफड़े 40 फीसद ऑक्सीजन ले रहे हैं. उनकी मांसपेशियों की शक्ति में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है और ब्लड पैरामीटर भी सामान्य हो रहा है. फिलहाल उन्हें गहन फिजियोथेरेपी में रखा गया है.

कोरोना अपडेट: लगातार छठे दिन नए संक्रमितों से ज्यादा आए ठीक होने वाले मरीज, अबतक 91 हजार की मौत

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 1141 नये मामले, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 75 हजार के पार

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget