एक्सप्लोरर

Covid: भारत में कोरोना के डरावने या सामान्य हालात, कब तक कम होंगे केस? अब केंद्र सरकार ने दी यह खास जानकारी

ओमीक्रॉन सबवेरिएंट एक्सबीबी.1.16 की संक्रामक दर बहुत अधिक है, जबकि यह वायरस उतना गंभीर नहीं रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अगले 10-12 दिन और केस बढ़ने की संभावना जताई है. 

Covid Symptoms: वर्ष 2019 में कोविड को महामारी होने की घोषणा की गई थी. चीन से चले इस वायरस ने पूरी दुनिया ने कोहराम मचाया. वर्ष 2021 में भारत में घर-घर में मरीज इस वायरस की चपेट में आ गए. लाखों की संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित हुए, जबकि हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो गई. इसके बाद अब कोरोना की उतनी खतरनाक वेव देखने को नहीं मिली है. हालांकि कोरोना अभी भी हवा में तैर रहा है. भारत मेें एक बार फिर से कोरोना के मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. केंद्र सरकार ने कोरोना के नए मामलों को लेकर स्थिति स्पष्ट की है.

10-12 दिन और बढ़ेंगे केस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में कोविड के मामले में अभी 10 से 12 दिन और बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. इसके बाद इनके मामलों में कमी आनी शुरू हो जाएगी. केंद्र सरकार देश में बढ़ रहे कोरोना के केसेज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. चिंता करने वाली कोई बात नहीं है. 

एंडेमिक स्टेज की ओर कोरोना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोविड संक्रमण एंडेमिक स्टेज में है. इसका क्षेत्र भी बेहद सीमित हो गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि देश में भले ही कोरोना के केसेज की संख्या बढ़ रही हो, मगर अस्पताल मेें भर्ती होने वालों की संख्या बेहद कम हो गई है कि यानि वायरस की गंभीर तौर पर संक्रमित करने की क्षमता नहीं रही है. 

XBB.1.16 की वजह से बढ़ रहे केस

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि XBB.1.16 ओमीक्रॉन का सब वैरिएंट है. इसी कारण देश में कोरोना के केसों की संख्या तेजी से बढ़ी है. ये वायरस गंभीर रूप से बीमार तो नहीं कर रहा है. मगर इसकी संक्रामक दर अधिक होने के कारण यह अधिक संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. XBB.1.16 की फैलने की दर फरवरी में 21.6 प्रतिशत थी जोकि बढ़कर मार्च में 35.8 प्रतिशत हो गई है. 

देश में कोविड से मृत्युदर 1.19 प्रतिशत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 4,47,76,002 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इनमें से 4,42,04,771 लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है. जबकि एक्टिव केसेज का प्रतिशत कुल मामलों का 0.9 प्रतिशत है. देश में कोविड से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. अभी तक 220.66 करोड़ कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं. वहीं कोविड के बढ़ केसों को देखें तो एक दिन में 7,830 नए केस सामने आए हैं. ये पिछले 223 दिनों में सबसे अधिक है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में राहत नहीं आफत बन सकता है आपके लिए ठंडा पानी...झेलनी पड़ सकती हैं ये 6 परेशानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget