एक्सप्लोरर

बिना दवा के बस 14 दिन में कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर, ये टिप्स कर लें फॉलो

ब्लड शुगर उन बीमारियों में शामिल है, जिसने इंसान को पूरी तरह परेशान करके रखा हुआ है. चलिए आज हम आपको इसके कुछ उपाय बताते हैं, जिसको अपनाकर आप बिना दवा इससे राहत पा सकते हैं.

आज की तेज और व्यस्त लाइफस्टाइल में हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज होना आम समस्या बन गई है. अक्सर लोग पौष्टिक भोजन लेने का समय नहीं निकाल पाते और लंबे समय तक बैठे रहने वाली आदत (sedentary lifestyle) ब्लड शुगर बढ़ाने का कारण बनती है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, अगर हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल न किया जाए तो यह लंबे समय में दिल और ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकता है, नसों में दर्द (neuropathy), किडनी फेल्योर, आंखों और पैरों को नुकसान, और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है.

शुगर और कार्ब्स को कम करें

पटना स्थित ऑरो सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक के विशेषज्ञ डॉक्टर सरवर नियाज का पहला सुझाव है कि चीनी, ब्रेड और सफेद चावल जैसी कार्ब्स को छोड़ दें. 2005 की स्टडी में पाया गया कि लो-कार्ब डाइट से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है, वजन कम होता है और इंसुलिन की जरूरत घटती है. हार्वर्ड हेल्थ ब्लॉग के अनुसार, प्रीडायबिटीज के मरीजों में लो-कार्ब डाइट से A1C लेवल जल्दी स्वस्थ सीमा में आ सकता है.

दालचीनी का इस्तेमाल करें

डॉ. सरवर कहते हैं कि रोज़ाना सुबह चाय में एक चुटकी दालचीनी डालें. 2019 की स्टडी में पाया गया कि 1 से 6 ग्राम दालचीनी रोजाना लेने से फास्टिंग ग्लूकोज 18-29 प्रतिशत तक घट सकता है और HbA1c बेहतर हो सकता है.

 सब्जियों वाली सलाद पहले खाएं

फाइबर और पॉलीफेनॉल से भरपूर सब्जियों की सलाद खाने के बाद लो-कार्ब भोजन लेने से भोजन के बाद शुगर लेवल कम होता है. 2023 की स्टडी में पाया गया कि सलाद को पहले खाने से कार्ब्स की अब्जॉर्प्शन धीमी होती है और ब्लड शुगर स्पाइक कम होता है.

 कॉम्प्लेक्स कार्ब्स चुनें

सादा कार्ब्स (white bread, pastries, sugary drinks) जल्दी ग्लूकोज में बदल जाते हैं और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं. इसके बजाय साबुत अनाज, दालें और सब्जियों जैसी कॉम्प्लेक्स कार्ब्स लें, जो धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करती हैं और इंसुलिन संवेदनशीलता बेहतर बनाती हैं.

 हर भोजन के बाद 20 मिनट वॉक करें

डॉ. सरवर के अनुसार, खाने के बाद 20-30 मिनट तेज़ चलना ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है और ग्लूकोज कंट्रोल में मदद करता है. 2022 की स्टडी में भी यह साबित हुआ है कि पोस्ट-मील वॉक ग्लूकोज पीक को कम करता है.

 करेला (बिटर गार्ड) का जूस

सप्ताह में तीन बार करेला का जूस पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. 2017 की स्टडी में देखा गया कि Type 2 डायबिटीज के मरीजों में करेला जूस लेने के 90 मिनट बाद शुगर लेवल कम हुआ.

प्राकृतिक स्वीटनर का इस्तेमाल करें

चीनी की जगह स्टेविया या मोंक फ्रूट का इस्तेमाल करें. यह ब्लड शुगर स्पाइक रोकता है और कैलोरी कम होने से वजन भी नियंत्रित रहता है.

 छोटे-छोटे मील्स लें

दिन में तीन बड़े मील्स की बजाय 5-6 छोटे मील्स लें. बड़े मील्स से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता और गिरता है, जिससे थकान और क्रेविंग होती है. छोटे और संतुलित मील्स ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं और इंसुलिन पर दबाव कम करते हैं.

डॉ. सरवर कहते हैं, "अगर यह मदद करता है तो 12 हफ्ते तक जारी रखें. ब्लड शुगर के लिए  डाइट और टाइमिंग. दोनों को ठीक करें, परिणाम दिखेंगे."

इसे भी पढ़ें- जीएसटी कटौती से सस्ती हुईं कैंसर समेत ये 33 दवाएं, जानें हर महीने का बिल कितना होगा कम?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget