एक्सप्लोरर

Cinnamon: कई बीमारियों की दवा है दालचीनी, शरीर को मिलेंगे ये फायदे, अपनी डाइट में इसे ऐसे करें शामिल

दालचीनी का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में किया जाता है. मगर क्या आपने कभी इससे मिलने वाले फायदों पर गौर किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको इस मसाले के फायदों के बारे में बताएंगे.

Cinnamon Health Benefits: भारतीय रसोइयों में एक से एक सेहतमंद चीजें मौजूद रहती हैं. तरह-तरह की जड़ी बूटियां तरह-तरह के मसाले मौजूद रहते हैं, जो सेहत को कई मामलों में फायदे पहुंचा सकते हैं. किचन में उपलब्ध ज्यादातर मसालों में कोई न कोई गुण जरूर छिपा हुआ है. कई तो जरूरी पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जैसे दालचीनी. दालचीनी का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में किया जाता है. मगर क्या आपने कभी इससे मिलने वाले फायदों पर गौर किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको इस मसाले के फायदों के बारे में बताएंगे, ताकि आप इसको अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकें. 

दालचीनी एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में काफी मदद करता है. एक अध्ययन में ऐसा कहा गया है कि दालचीनी ब्रेन हेल्थ को भी बढ़ावा देने में मदद करता है. न्यूट्रीशनल न्यूरोसाइंस जर्नल में पब्लिश स्टडी में कहा गया है कि दालचीनी में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो मेमोरी और लर्निंग जैसे कॉग्निटिव प्रोसेस को बढ़ावा देने में हेल्प करता है. 

दालचीनी के सेवन के फायदे 

दुनिया भर में हुए कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि दालचीनी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने और दिल को हेल्दी रखने आदि में मदद मिल सकती है. एक नए अध्ययन में यह भी पाया गया है कि इस मसाले में मौजूद कुछ पोषक तत्व हमारी याददाश्त को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं. दालचीनी में मौजूद घटक, जैसे- सिनामिक एसिड, यूजेनॉल और सिनामाल्डिहाइड का मस्तिष्क के कार्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. ये स्टडी बिरजंड यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के रिसर्चर्स ने की थी. 

दालचीनी का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए आप इसे अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं. दालचीनी को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप इन प्रभावी तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

1. दालचीनी का पानी: आप दालचीनी का एक डिटॉक्स वॉटर बना सकते हैं और इसका सेवन सुबह सुबह कर सकते हैं. आपको बस आधा इंच दालचीनी की छड़ी को पूरी रात एक गिलास पानी में भिगोए रखना है और अगले दिन सुबह पी लेना है.

2. दालचीनी टी: जिन लोगों को सुबह-सुबह कुछ गर्म पीने की आदत होती है, वे लोग दालचीनी की चाय को पीना शुरू कर सकते हैं. आपको बस पानी उबालते वक्त उसमें आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाना है. इसे मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक उबालना है और फिर छानकर पी लेना है.

3. चीनी की जगह कर सकते हैं इस्तेमाल: दालचीनी एक नेचुरल स्वीटनर है. चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है, इसलिए मिठास के लिए आप चीनी के बजाय दालचीनी पाउडर को अपने किचन इंग्रेडिएंट्स में शामिल कर सकते हैं.


4. मसाले की तरह करें इस्तेमाल: दालचीनी को आप अपनी सब्जियों में शामिल कर सकते हैं या इसे अपनी दाल में तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: कैंसर के खतरे को कम कर सकता है 'कच्चा पपीता', इसको खाने के और भी कई फायदे, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget