कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो रहीं महिलाएं!
देश के कैंसर रोधी संगठन के मुताबिक, पश्चिम की महिलाओं की तुलना में चीन की महिलाएं कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो रही हैं.

बीजिंगः देश के कैंसर रोधी संगठन के मुताबिक, पश्चिम की महिलाओं की तुलना में चीन की महिलाएं कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो रही हैं. चीन में एंटी कैंसर एसोसियेशन में ब्रेस्ट कैंसर समिति की उपाध्यक्ष झांग चिन ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित चीन की महिलाओं की औसत आयु 45 से 55 वर्ष है, इसका मतलब यह है कि वे पश्चिमी देशों की महिलाओं के मुकाबले दस या बीस साल पहले ही इस रोग की चपेट में आ रही हैं. झांग डॉक्टर भी हैं. उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं में दस फीसदी से अधिक की आयु 35 वर्ष से कम है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सालाना कैंसर रिपोर्ट के हवाले से बताया कि चीन में हर साल स्तन कैंसर के करीब 2,79000 नए मामले सामने आते हैं, ऐसे मामले हर वर्ष दो फीसदी से अधिक की दर से बढ़ रहे हैं. नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )















