एक्सप्लोरर

पति-पत्नी के झगड़े में बिगड़ रही बच्चों की मेंटल हेल्थ, अच्छी पेरेंटिंग के लिए अपनाएं ये टिप्स

पेरेंट्स को बच्चों के सामने लड़ाई करने से बचना चाहिए. अगर बच्चा अपने पेरेंट्स को झगड़ते हुए देखेगा तो वह तनाव में आ सकता है. साथ ही वह चि​ड़चिड़ा और गुस्सैल प्रवृ​त्ति का हो सकता है.

पति-पत्नी के बीच नोकझोंक आम बात है. कहासुनी और तड़का-भड़की को पति-पत्नी के बीच प्रेम से भी जोड़कर देखा जाता है. लेकिन कई बार ये मामूली तल्खी बड़े झगड़े का रूप ले लेती है. रिश्तों में इस तरह कड़वाहट घुल जाती है कि एक-दूसरे को देखने पर ही खून खाैल जाता है. कपल्स के बीच रिश्तों में इस बदलाव का असर बच्चों पर भी देखने को मिलता है. बच्चे पेरेंट्स को लड़ते हुए देखकर गुमसुम रहने लगते हैं. मेंटल हेल्थ की प्राॅब्लम का​ ​शिकार हो जाते हैं. ऐसे में इस सिचुएशन में बच्चों का किस तरह ध्यान रखना चाहिए? आइए इस बारे में जानते हैं...

शब्दों का ध्यान रखें

अक्सर झगड़े के दाैरान हम अपना होश खो बैठते हैं. मुंह से गुस्से में ऐसे शब्द निकल जाते हैं​, जिनका हमें बाद में पछतावा होता है. पत्नी से लड़ाई के दाैरान तो गुस्सा और सातवें आसमान पर होता है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मुंह से निकलने वाले शब्द किसी और (घर में माैजूद बच्चे) तक भी पहुंच रहे हैं. ये शब्द बच्चों की मानसिक स्थिति को डिस्टर्ब करने के साथ भावनात्मक हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाते है. ऐसे में बात करने के सलीके पर ध्यान देना चाहिए.

बच्चों के सामने न झगड़ें

पेरेंट्स को बच्चों के सामने लड़ाई करने से बचना चाहिए. अगर बच्चा अपने पेरेंट्स को झगड़ते हुए देखेगा तो वह तनाव में आ सकता है. साथ ही वह चि​ड़चिड़ा और गुस्सैल प्रवृ​त्ति का हो सकता है. पेरेंट्स को देखकर उसमें भी बहस करने की आदत पड़ सकती है. ऐसे में अगर पति-पत्नी को किसी मुद्दे पर चर्चा करनी है तो बच्चों के सामने करने से बचना चाहिए. 

फैमिली के साथ घूमने जाएं

अगर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार चल रही है. बच्चे इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे हैं. ऐसे में बच्चों का मूड डायवर्ट करने के लिए कदम उठाना चाहिए. इसके लिए कोई टि्रप प्लान कर सकते हैं. मूवी या फिर किसी पि​कनिक स्पाॅट पर जा सकते हैं. ऐसा करने से बच्चे पेरेंट्स के करीब आएंगे. उनका पेरेंट्स के बीच झगड़े से ध्यान हटेगा. बच्चों की हॉबीज आदि के बारे में भी आसानी से पता लग सकेगा. 

बड़ों की लड़ाई में बच्चों को शामिल न करें

अगर पेरेंट्स के बीच किसी बात को लेकर तल्खी चल रही है तो बच्चों को न शामिल करें. ऐसा न करें कि मां-पिता बच्चों को एक-दूसरे के प्रति भड़काने लगें. इससे बच्चे की मेंटल हेल्थ प्रभावित होगी. क्योंकि बच्चे के लिए मां-पिता दोनों ही जरूरी होते हैं. न बच्चे में इतनी समझ होती है कि वह किसी बात का एनालाइज कर फैसला ले सके. ऐसा करने से बच्चे का पेरेंट्स पर से विश्वास उठने लगता है. वह मेंटल हेल्थ की प्राॅब्लम से जूझने लगता है.

ये भी पढ़ें: ब्लेड की तरह गला काट देता है कोरोना का नया वेरिएंट, इस देश में मचा रहा तबाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget