एक्सप्लोरर

बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का ध्यान रखें! जानें क्या न खिलाएं

बदलते मौसम के दौरान बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. इस समय उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे उन्हें संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

Unhealthy Food for Kids : मौसम बदलने पर छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे उन्हें सर्दी-जुकाम, संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में पैरेंट्स को बच्चों की डाइट पर खास ध्यान रखना चाहिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस दौरान ठंडे फूड्स, बासी और तले-भुने खाने, ज्यादा मीठी चीजें, सी फूड और डेयरी प्रोडक्ट्स से बच्चों को बचाना चाहिए. उन्हें हल्का, पचने वाले और इम्यूनिटी बढ़ाने वाला डाइट ही देना चाहिए. आइए जानते हैं बदलते मौसम में छोटे बच्चों को क्या नहीं खिलाना चाहिए...

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

1. बासी खाना

बदलते मौसम में बच्चों को ताजा और हल्का खाना ही खिलाना चाहिए. बासी खाना बैक्टीरिया बढ़ सकता है. इसकी वजह से पेट की दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए बासी खाना बच्चों को नहीं खिलाना चाहिए.

2. ठंडे और फ्रिज के सीधे निकली चीजें

मौसम में बदलाव होने पर ठंडा पानी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स या फ्रिज से तुरंत निकले हुए फलों को बच्चों को नहीं देना चाहिए. इससे उनके गले में खराश और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

 

3. बहुत ज्यादा मीठी चीजें

बदलते मौसम में ज्यादा चीनी वाली चीजें जैसे कैंडी, चॉकलेट और मिठाइयां बच्चों की इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती हैं. इससे बैक्टीरिया और वायरस का खतरा बढ़ सकता है. इससे कई दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं.

4. डीप फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड

फ्रेंच फ्राइज़, पैकेज्ड स्नैक्स, चिप्स और जंक फूड बच्चों का डाइजेशन खराब कर सकते हैं. इन चीजों से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. इन्हें खाने से बच्चों के पेट में गैस, एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

5. ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना

बच्चों को बदलते मौसम में ज्यादा मसालेदार खाना भी नहीं खिलाना चाहिए. यह उनके पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है. इसकी वजह से पेट दर्द, अपच और उल्टी-दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

5. सी फूड और अधपका मांस

बदलते मौसम में सी फूड और अधपका मांस खाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. यह बच्चों में फूड पॉइजनिंग और पेट की बीमारियों की वजह बन सकता है. इससे पेट की बैंड बज सकता है. 

6. ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स

हल्की सर्दी या बारिश के मौसम में बच्चों को बहुत दूध, पनीर और दही ज्यादा खिलाने से बलगम बढ़ सकता है, जिससे उन्हें खांसी और जुकाम होने की आशंका ज्यादा रहती है. इससे कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.

7. सोडा और कैफीन वाली चीजें

कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन युक्त पेय जैसे कॉफी और चाय बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं. ये डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. इसलिए बच्चों के खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए.

बदलते मौसम में क्या खिलाएं

बदलते मौसम में बच्चों को हल्का और पचने वाला ही खाना खिलाएं.

मौसमी फल, घर का बना सूप, दलिया, खिचड़ी खिलाएं.

हर्बल टी जैसे ड्रिंक्स बच्चों के लिए फायदेमंद होते हैं.

ताजे फलों और हरी सब्जियों से भरपूर फूड्स बच्चों को खिलाएं, इससे इम्यूनिटी बढ़ती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
Sleeping With Lights On:लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget