एक्सप्लोरर

बच्चों के लिए 'जहर' से कम नहीं आपकी ये फेवरेट चीज, तुरंत संभल जाइए

भारत में चाय-कॉफी पीने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. बहुत से लोग दिन की शुरुआत चाय से करते हैं और कुछ लोग दिन-दिनभर चाय-कॉफी पीते रहते हैं. यह उनकी सेहत पर भी असर डालता है.

Tea-Coffee on Children Health : हमारे देश में चाय-कॉफी लवर्स की संख्या बहुत ज्यादा है. हर कोई इन्हें पीना पसंद करता है. कुछ लोगों की तो सुबह ही चाय-कॉफी से होती है और कुछ तो दिनभर एक-एक कप कर इसे पीते रहते हैं. चाय-कॉफी कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदायक है ये तो बड़े लोगों को पता है लेकिन बच्चों को इसकी जानकारी नहीं है. बच्चों को चाय-कॉफी से दूर रखना ही उनकी सेहत (Tea-Coffee on Children Health) के लिए फायदेमंद है. पीडियाट्रिशियन ने भी इसको लेकर अलर्ट किया है. आइए जानते हैं बच्चों को चाय-कॉफी किस उम्र में देना चाहिए और इससे उनकी सेहत पर क्या असर होता है...
 
बच्चों को कब देना चाहिए चाय-कॉफी
पीडियाट्रिशियन के मुताबिक, 14 साल से कम उम्र के बच्‍चों को चाय और कॉफी गलती से भी नहीं देना चाहिए. यह उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है. इसकी वजह से उनकी ग्रोथ रूक सकती है. अगर आपका बच्चा भी चाय-कॉफी पी रहा है तो तुरंत बंद कर दें. दरअसल, कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो दिमाग को उत्तेजित और दिल की धड़कनों को बढ़ाने का काम करता है. यह गैस्ट्रिक एसिडिटी, हाइपरएसिडिटी और ऐंठन की समस्या भी पैदा कर सकता है. इसकी वजह से बच्चों की नींद में भी खलल पड़ती है. जब उसकी नींद प्रभावित होती है तो उसकी बॉडी की ग्रोथ में भी रुकावट आ सकती है.
 
बच्चों को क्यों नहीं पीनी चाहिए चाय
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चाय में टैनिन पाया जाता है, जो बच्‍चों की दांत और हड्डियों को कमजोर कर सकता है. कई छोटे बच्चे भी चाय के आदी होते हैं, ऐसे में यह उनके लिए खतरनाक हो सकता है. क्योंकि चाय-कॉफी में मौजूद टैनिन और कैफीन बच्चों की मेंटल और फिजिकल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है.
 
तो क्या बच्चों के चाय न दें
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर बच्चों के आहार में किसी न किसी रूप में हर्बल चीजें शामिल हैं तो उन्हें हर्बल टी दे सकते हैं. यह उन लोगों के लिए भी बेहतर है जो अपने बच्चे के लिए चाय-कॉफी के विकल्प ढूंढ रहे हैं. आप उन्हें अदरक, पुदीना, लेमनग्रास, इलायची जैसी जड़ी-बूटियों से बना काढ़ा दे सकते हैं. हालांकि, इससे पहले भी एक बार पीडियाट्रिशियन की सलाह जरूर लें. ताकि बच्चों की सेहत से खिलवाड़ न हो सके.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget